देश

Sambhal News:  थाने में घुसकर युवक ने SHO पर किया जानलेवा हमला, ब्लेड से गर्दन और चेहरे पर किए कई वार

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सम्भल (Sambhal) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक शख्स ने थाने में घुसकर थाना प्रभारी (SHO) पर ब्लेड से हमला कर दिया. गर्दन और चेहरे पर वार करने की वजह से थाना प्रभारी बुरी तरह से घायल हो गए. आनन-फानन में अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, मौके से आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना संभल के चंदौसी कोतवाली से सामने आई है. रविवार को रोज की तरह थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पवार थाना परिसर में बैठकर जनसुनवाई कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक कार्यालय में घुसा और बात करते-करते थाना प्रभारी पर ब्लेड से हमला कर दिया. उसने इतनी तेजी से हमला किया कि थाना प्रभारी को बचने का मौका ही नहीं दिया.  थाना प्रभारी बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें- “आजम खान के परिवार को प्रताड़ित करने का चल रहा कुचक्र”, अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किए जाने पर अखिलेश ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

आरोपी पर होगी कड़ी कार्रवाई

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी शख्स मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और डिप्रेशन का शिकार है. हालांकि उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ पुलिस अधीक्षक ने ये भी बताया कि उसके परिवार के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है. तो वहीं उन्होंने थाना प्रभारी को लेकर जानकारी दी कि, प्राथमिक उपचार के बाद उनको वापस थाने ले आया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago