खेल

IPL 2025 से पहले Kolkata Knight Riders का बड़ा ऐलान, Ajinkya Rahane को नियुक्त किया नया कप्तान

KKR Captain 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2025 के लिए अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान बनाया है. रहाणे ने श्रेयस अय्यर की जगह ली, जिन्होंने पिछले साल KKR को तीसरा IPL खिताब जिताया था. हाल ही में अय्यर को टीम ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिकॉर्ड INR 26.75 करोड़ में खरीदा. वहीं, KKR ने INR 23.75 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को टीम में बनाए रखा और उन्हें उपकप्तान बनाया है.

कप्तानी मिलने के बाद अजिंक्य रहाणे ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “KKR जैसी सफल फ्रेंचाइज़ी की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है. हमारे पास संतुलित टीम है और मैं इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं. टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ मिलकर खिताब बचाने की पूरी कोशिश करूंगा.”

बता दें कि IPL 2024 के ऑक्शन में रहाणे को शुरुआती दौर में कोई खरीदार नहीं मिला था. हालांकि, एक्सेलेरेटेड राउंड में KKR ने उन्हें उनके बेस प्राइस INR 1.50 करोड़ में खरीद लिया. इसके बाद उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाई. हाल ही में, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से 469 रन बनाए, 58.62 की औसत और 164.56 के स्ट्राइक रेट से. उनकी इस फॉर्म ने KKR को कप्तानी सौंपने का भरोसा दिया.

केकेआर के CEO वेंकी मैसूर ने कहा, “रहाणे अनुभव और परिपक्वता के साथ टीम का नेतृत्व करेंगे. वहीं, वेंकटेश अय्यर ने फ्रेंचाइज़ी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. हमें पूरा भरोसा है कि ये दोनों टीम को सफलतापूर्वक आगे ले जाएंगे.”

रहाणे की KKR में वापसी

यह दूसरी बार है जब KKR ने रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया है. इससे पहले 2022 में भी वे टीम का हिस्सा थे, लेकिन सिर्फ 7 मैचों में 133 रन ही बना सके. 2023 में CSK से जुड़े और वहां शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 326 रन बनाए और 172.49 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर CSK की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई.

रहाणे के पास कप्तानी का अनुभव भी है. वे 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और फिर 2018-19 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं. IPL में रहाणे ने 25 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 9 में जीत और 16 में हार मिली.

वेंकटेश अय्यर पर बड़ा दांव

KKR ने इस नीलामी में RCB से कड़ी टक्कर के बाद वेंकटेश अय्यर को INR 23.75 करोड़ में अपनी टीम में बनाए रखा. यह IPL इतिहास की चौथी सबसे महंगी बोली रही. वेंकटेश 2021 में KKR से जुड़े थे, जब उन्हें INR 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा गया था. उन्होंने UAE में खेले गए दूसरे चरण में 10 पारियों में 370 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था. उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक जड़ा था, हालांकि KKR को CSK के खिलाफ हार मिली थी.

2023 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में शतक जड़ा, जो IPL इतिहास में KKR के लिए सिर्फ दूसरा शतक था. इससे पहले ब्रेंडन मैकुलम ने 2008 में पहला शतक लगाया था.

IPL 2025 में KKR अपने खिताब की रक्षा करने के लिए मैदान में उतरेगा. टीम 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में RCB के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अब देखना होगा कि रहाणे और वेंकटेश की जोड़ी टीम को कितनी आगे तक ले जाती है.


ये भी पढ़ें- वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री गेंदबाजी से मचाया तहलका… फिर इस खिलाड़ी ने खोल दिया बॉलिंग का सीक्रेट


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

16 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

33 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago