Fan comment Anaya Bangar Alia Bhatt photo
Fan comment Anaya Bangar Alia Bhatt photo: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. अनाया बांगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने जीवन से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. फैंस भी उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं और उनके निजी जीवन के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. अनाया ने इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसी के साथ हाल ही में अनाया बांगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसे देख एक फैन ने उनसे खास डिमांड कर दी. आपको दिखाते हैं फैन का कमेंट.
बुधवार सुबह अनाया बांगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के साथ तस्वीर पोस्ट की. फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई.हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान एक फैन के कमेंट ने खींचा. तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “I want to see Anaya Bangar in movie with lead role.” यानी, “मैं अनाया बांगर को किसी फिल्म में लीड रोल में देखना चाहता हूं.”
अनाया बांगर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी लाइफ, फैशन और ट्रैवल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं. जेंडर ट्रांजिशन के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के अनुभवों को भी खुलकर लोगों के सामने रखा है. इसी वजह से उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन चुकी है.आलिया भट्ट के साथ साझा की गई यह तस्वीर भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है. कई यूजर्स ने दोनों की तस्वीर की तारीफ की, जबकि कुछ ने अनाया के आत्मविश्वास और नए सफर की सराहना की. वहीं, कई प्रशंसकों ने अनाया को मॉडलिंग और फिल्मों में करियर बनाने की सलाह भी दी.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का आज होगा डेब्यू? इंस्टाग्राम पोस्ट से मची खलबली, कप्तान अय्यर के बयान पर भड़के फैंस
हालांकि, अनाया की ओर से अब तक फिल्मों में एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में अनाया मनोरंजन जगत में कदम रखती हैं या नहीं.
भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…
Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…