खेल

PV Sindhu के घर पहुंचे Anupam Kher, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

हैदराबाद- बॉलीवुड  के  दिग्गज एक्टर Anupam Kher   फिल्मों के अलावा राजनीति और खेलों मेें भी काफी दिलचस्पी रखते हैं. उन्हें काफी बार स्पोर्ट्स ग्राउंड पर भी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया है. खेल और खिलाड़ियों के प्रति इसी प्यार और सम्मान को दिखाते हुए अनुपम हाल ही में  दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu के घर  उनसे मिलने पहुंचे.

अनुपम ने सिंधु के घर जाकर उनको खेल के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान वो सिंधु उनके करियर के दौरान जीती गई ट्राफियों और पदक देखकर अभिभूत हो गए. अभिनेता ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया.

अभिनेता अनुपम ने इस वीडियो में सिंधु की तारीफ करते हुए कहा कि,  अंडर-16 टूर्नामेंट और ओलंपिक के लिए जीती गई ट्राफियों से लेकर सिंधु ने अपनी सभी उपलब्धियों और खेल के माध्यम से देश के लिए लाए गए गौरव के बारे में एक आंतरिक दृश्य पेश किया है.  उन्होने सिंधु की प्रशंसा करते हुए बोल कि “एक और एकमात्र चैंपियन के घर की इस दीवार को देखो, मुझे बहुत गर्व होता था कि मात्र दीवार पर काफी सारे पुरस्कार टंगे हैं। ये कमाल है, यह अद्भुत है.”

Anupam Kher  ने इस दौरान PV Sindhu  के पिता से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की. अपने वीडियो में सिंधु से मिलने का अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि  उन्हें एक टोपी भेंट की गई. वह अपनी अलंकृत टोपी में जड़े गए पंखों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए.

बता दें  भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हैं.  उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में महिला एकल में रजत और पिछले साल टोक्यो में कांस्य पदक जीता था. पीवी सिंधु को कुछ दिनों पर टखने में चोट लग गई थी जिसके कारण वो 36वें राष्ट्रमंडल खेल में हिस्सा नहीं ली है. हालांकि उम्मीद है कि सिंधु जल्द ठीक होकर मैदान में वापसी करेंगी.

–आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago