खेल

Ashes 2023: पैट कमिंस के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों का सरेंडर, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 6 विकेट झटककर कंगारुओं को दिलाई बढ़त

Ashes Test: लीड्स में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट में दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड की टीम 237 रनों पर सिमट गई और इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने 26 रनों की बढ़त बना ली. आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे.

दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा जब रूट दिन की दूसरी गेंद पर कमिंस का शिकार बन गए. वहीं जॉनी बेयरस्टो के शुरुआती आधे घंटे में आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर आ गई. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (91 रन देकर 6 विकेट) ने रूट को पहली स्लिप में डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया. वे पहले दिन 19 रन के स्कोर में एक भी रन का इजाफा नहीं कर सके. इसके अलावा मिशेल स्टार्क (28 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर बेयरस्टो दूसरी स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ को कैच देकर पवेलियन लौट गए.

हालांकि, कप्तान बेन स्टोक्स ने आक्रामक पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन लंच तक मेजबान टीम के 7 विकेट 142 रनों पर झटक लिए थे. मोईन अली (21 रन) और क्रिस वोक्स (10 रन) लंच से तुरंत पहले आउट हो गए. लेकिन बेन स्टोक्स ने तेजी से रन बटोरना जारी रखा. मर्फी की गेंद पर आउट होने से पहले स्टोक्स ने 108 गेंदों पर 80 रन बनाए.

जो रूट ने किया निराश

इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 68 रन से खेलना शुरु किया था और दर्शकों को उम्मीद थी कि जो रूट एक बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन कमिंस की गेंद पर वह वार्नर को कैच देकर पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्श और मर्फी ने एक-एक विकेट झटके.

ये भी पढ़ें: MS धोनी का 42वां जन्मदिन, कैप्टन कूल को रैना, जडेजा समेत इन खिलाड़ियों ने दी बधाई, Mr. IPL ने किया स्पेशल ट्वीट

इसके पहले, तीसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और लंच तक ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट झटक लिए थे. लेकिन मिशेल मार्श ने वापसी करते हुए शानदार शतक बनाया. मार्श ने 118 रन बनाए जबकि ट्रेविस हेड ने 39 रनों की पारी खेली. वहीं इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 5 विकेट झटके. तेज गेंदबाज वुड की रफ्तार का ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था और एक वक्त बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही टीम 300 के भीतर सिमट गई.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

1942 का जनविद्रोह: जब आम जनता, किसानों और आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…

1 minute ago

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

26 minutes ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

38 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

1 hour ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

2 hours ago