खेल

बारबाडोस में मोहम्मद सिराज ने जीता दिल, लोकल खिलाड़ियों को दिए महंगे गिफ्ट तो वहीं विराट कोहली ने किया यह काम

India Tour of West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्ट इंडीज के दौरे पर है. 12 जुलाई को टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. इससे पहले भारतीय टीम ने यहां अभ्यास शुरू कर दिया है. टीम अभी बारबाडोस में मौजूद है. सीरीज की शुरुआत से पहले टीम ने आपस में एक फ्रैंडली मैच खेला, जिसमें बारबाडोस के लोकल खिलाड़ियों ने उनकी मदद की. इसके बाद भारतीय टीम ने भी उनका हौसला बढ़ाया, जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी एक साथ दिखाई दे रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में भारतीय खिलाड़ी लोकल खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथी ही विराट कोहली, रोहित शर्मा उनको टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दिए. वहीं मोहम्मद सिराज ने बारबाडोस के खिलाड़ियों ऐसा गिफ्त दिया कि अब वह सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही बटोर रहे हैं.

सिराज ने दिया महंगा गिफ्ट

बारबाडोस के लोकल खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक प्लेयर को अपने जूते और दूसरे खिलाड़ी को बैट गिफ्ट किया है. जिसके बाद सिराज को लोग सोशल मीडिया पर दरियादिल बता रहे हैं. क्योंकि लोगों का मानना है कि खिलाड़ियों का बैट और जूते काफी महंगे होते हैं उसके बाद भी सिराज ने लोकल खिलाड़ियो को इतना महंगा गिफ्ट दिया है. इस दौरान वीडियो में रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ भी दिखे.

यह भी पढ़ें-  4 राज्यों के लिए बीजेपी ने किया चुनाव प्रभारियों का ऐलान, भूपेंद्र यादव को MP और प्रल्हाद जोशी को राजस्थान की जिम्मेदारी

2 टेस्ट, 2 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे

बता दें कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वनडे सीरीज का आगाज 27 जुलाई को होगा और फिर 29 जुलाई को दूसरा वनडे खेला जाएगा. वहीं फिर अगस्त से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच त्रिनिदाद में आयोजित होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

16 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

31 minutes ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

36 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

44 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

50 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

58 minutes ago