देश

ISRO Recruitment: इसरो भर्ती परीक्षा में पकड़े गए दो ‘मुन्ना भाई’, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए ऐसे कर रहे थे नकल…

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में तकनीकी कर्मचारी की भर्ती के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित एक परीक्षा में धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए कर रहे थे नकल

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को दो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र का जवाब देने के लिए अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि दोनों को रविवार रात को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा हरियाणा के चार अन्य लोगों को भी घटना के संबंध में हिरासत में लिया गया. उन्होंने कहा कि उन्होंने परीक्षा में हिस्सा लिया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- अशोक गहलोत पर हमलावर हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम: बोले- भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और लाल डायरी…कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू नाम से नफरत

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार दोनों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और कोचिंग सेंटर समेत अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उम्मीदवारों ने प्रश्नों की तस्वीरें खींचने के लिए मोबाइल फोन के कैमरे का इस्तेमाल किया था और इसे बाहर किसी को भेजा था जो उनके कान में लगे ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए इसका उत्तर दे रहा था. पुलिस ने बताया कि दोनों को हरियाणा से एक गुमनाम फोन के जरिए मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

3 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

12 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

1 hour ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

1 hour ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

2 hours ago