खेल

Asia Cup Schedule: एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी, 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में होगा भारत-पाक मुकाबला

Aisa Cup Schedule: एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट जय शाह ने बुधवार को एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है. एशिया कप के लिए शेड्यूल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) और एशियन क्रिकेट काउंसिल(एसीसी) ने संयुक्त रूप से बनाया है. एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला 31 अगस्त को और फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. भारत के द्वारा पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका में भी आयोजित किया गया है.
भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को एशिया कप के लिए मैच श्रीलंका में खेला जाएगा. यह मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में होगा. वहीं, इसके बाद इसी मैदान पर 4 सितंबर को भारत का मुकाबला नेपाल से होगा.

Aisa Cup Schedule: श्रीलंका में 9 तो पाकिस्तान में होंगे 4 मुकाबले

आपको बता दें कि एशिया कप- 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पाकिस्तान और श्रीलंका में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट जय शाह ने ट्वीट कर लिखा,”मुझे बहुप्रतीक्षित पुरुष वनडे एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. जो विभिन्न देशों को एक साथ बांधने वाली एकता और एकजुटता का प्रतीक है. आइए क्रिकेट की उत्कृष्टता के जश्न में शामिल हों और हम सभी को जोड़ने वाले बंधन को संजोएं.”

ये भी पढ़ें- Manipur की घटना सभ्य समाज के लिए शर्मनाक, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- महिलाओं से दरिंदगी पर बोले पीएम मोदी

एशिया कप 2023 के लिए बने दो ग्रुप

एशिया कप 2023 के लिए दो ग्रुपों में क्रिकेट टीमों को विभाजित किया गया है. Group- A में पाकिस्तान (ए1), भारत (ए2) और नेपाल (नेपाल उस पक्ष का स्थान लेगा, जो सुपर-4 चरण में प्रगति करने में विफल रहता है.) वहीं, Group- B में श्रीलंका (बी1), बांग्लादेश (बी2) और अफगानिस्तान (अफगानिस्तान उस पक्ष का स्थान लेगा, जो सुपर-4 चरण में प्रगति करने में विफल रहता है.)

दिनांक- मुकाबला- जगह
30 अगस्त – पाकिस्तान बनाम नेपाल, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान, पाकिस्तान

31 अगस्त – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी, श्रीलंका

2 सितंबर – पाकिस्तान बनाम भारत, पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कैंडी, श्रीलंका

3 सितंबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान

4 सितंबर – भारत बनाम नेपाल, पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कैंडी, श्रीलंका

5 सितंबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान

6 सितंबर – ए1 बनाम बी2 (सुपर-4), गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान

9 सितंबर – बी1 बनाम बी2 (सुपर-4), आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (आरपीआईसीएस), कोलंबो, श्रीलंका

10 सितंबर – ए1 बनाम ए2 (सुपर-4), आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (आरपीआईसीएस), कोलंबो, श्रीलंका

12 सितंबर – ए2 बनाम बी1 (सुपर-4), आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (आरपीआईसीएस), कोलंबो, श्रीलंका

14 सितंबर – ए1 बनाम बी1 (सुपर-4), आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (आरपीआईसीएस), कोलंबो, श्रीलंका

15 सितंबर – ए2 बनाम बी2, (सुपर-4), आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (आरपीआईसीएस), कोलंबो, श्रीलंका

17 सितंबर – फाइनल – 1 बनाम 2 (सुपर-4), आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (आरपीआईसीएस), कोलंबो, श्रीलंका

18 सितंबर – फाइनल के लिए रिजर्व डे

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

51 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago