मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे ने होटल में की तोड़फोड़ (फोटो ट्विटर)
Rajasthan News: राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) के भतीजे की दबंगई का मामला सामने आया है. भतीजे हर्षदीप सिंह खाचरियावास ने शराब के नशे में एक होटल में जमकर तोड़फोड़ की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि खाद्य मंत्री का भतीजा ने होटल में तोड़फोड़ तो कर ही रहा है. इसके साथ ही उसने होटल के स्टाफ के साथ मारपीट भी की. जानकारी के मुताबिक, भतीजे की पहले होटल स्टाफ के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके उसने आपा खो दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचती है, लेकिन उसके बाद भी मंत्री के भतीजे का गुस्सा आसानी से शांत नहीं होता.
यह पूरी घटना जयपुर के काउंटी इन होटल की बतायी जा रही है. यह शहर के पॉश इलाके वैशाली नगर में स्थित है. वहीं अब घटना की वीडियो भी सोशल पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद होटल के मालिक अभिमन्यु सिंह के पिना भवानी सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.
होटल की मालिक की शिकायत पर पुलिस ने वैशाली नगर थाना पुलिस ने हर्षदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की ली है. वहीं होटल की मालिक अभिमन्यु ने बताया कि, “राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप कुछ लोगों के साथ यहां पहुंचे थे. इस दौरान उनकी होटल के एक गेस्ट से बहस हो गयी. जिसके बाद उन्होंने अपने कुछ लड़कों को यहां बुलाया और जबरदस्ती पूरे होटल के कमरों में घूसने की कोशिश की, लेकिन जब होटल के स्टाफ ने घूसने से मना कर दिया तो उन्होंने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी.”
होटल के मालिक ने आगे बताया कि, “यह लोग हमारे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को भी डिलीट करना चाहते थे लेकिन हमने किसी तरह रिकॉर्डिंग बचा ली गई. अब हमें धमकाया और परेशान किया जा रहा है.”
पुलिस ने दर्ज की FIR
इस मामले पर जयपुर पुलिस का कहना है कि एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है. शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी. हम दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. वहीं जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिख रहा है कि हर्षदीप खाचरियावास नशे में धुत होकर होटल में किसी बात को लेकर विवाद कर रहा है. मौके पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद भी वह बेकाबू था और बार बार किसी से भिड़ रहा था. लेकिन तभी एक दम से वहां मारपीट शुरू हो जाती है.
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…