देश

Parliament Monsoon Session: “मणिपुर जल रहा है..महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है”, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी पर बोला हमला

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. सदन में मणिपुर हिंसा को लेकर चर्चा कराए जाने की विपक्ष ने मांग की है. इसके अलावा महिलाओं के साथ की गई दरिंदगी को लेकर भी विपक्ष पूरी तरह से सरकार को घेरने की कोशिश में है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों की महत्ता रेखांकित करते हुए बृहस्पतिवार को सभी राजनीतिक दलों से आगह किया कि वे इस सत्र का भरपूर उपयोग करके जनहित के कामों को आगे बढ़ाएं. सत्र के पहले दिन मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने भरोसा जताया कि सभी सदस्य संसद के मॉनसून सत्र का जनहित में अधिकतम उपयोग करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘चर्चा जितनी ज्यादा और जितनी पैनी होती है, जनहित में दूरगामी परिणाम देने वाले निर्णय उतने ही अच्छे होते हैं.’’प्रधानमंत्री ने कहा कि चर्चा जब समृद्ध होती है तो निर्णय भी परिणामोन्मुखी होते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं सभी राजनीतिक दलों से, सभी सांसदों से इस सत्र का भरपूर उपयोग करके जनहित के कामों को आगे बढ़ाने का आग्रह करता हूं.’’ मोदी ने कहा कि यह सत्र अनेक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान जो विधेयक लाए जा रहे हैं वह सीधे-सीधे जनता के हितों से जुड़े हुए हैं.

उन्होंने प्रस्तावित डेटा संरक्षण विधेयक का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब युवा पीढ़ी डिजिटल दुनिया के साथ नेतृत्व कर रही है, उस समय यह विधेयक देश के हर नागरिक को एक नया विश्वास देने वाला और विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है. मोदी ने कहा कि उसी प्रकार से नेशनल रिसर्च फाउंडेशन नई शिक्षा नीति के संदर्भ में एक बहुत बड़ा कदम है जिसका उपयोग अनुसंधान को बल देगा. कुछ अन्य प्रस्तावित विधेयकों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे अनेक महत्वपूर्ण विधेयक इस बार संसद में आ रहे हैं. ये जनहित के हैं, युवाहित के हैं, ये भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए हैं. मुझे विश्वास है कि सदन में गंभीरतापूर्वक चर्चा करके हम बहुत तेजी से राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कदमों को आगे बढ़ाएंगे.’’

Shailendra Verma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago