टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को एशिया कप 2025 से पहले एक बड़ा झटका लगा है. जहां एक तरफ उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय T20 टीम का उप कप्तान बनाया गया है वहीं दूसरी तरफ उनकी तबीयत खराब होने के चलते वो 28 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
BCCI के फिजियो ने दलीप ट्रॉफी से दूर रहने की दी सलाह
गिल (Shubman Gill) इस समय चंडीगढ़ में आराम कर रहे हैं और बीसीसीआई (BCCI) के फिजियो ने उन्हें दलीप ट्रॉफी से दूर रहने की सलाह दी है. इस टूर्नामेंट में वो नार्थ जोन की कप्तानी करने वाले थे लेकिन अब उनके न खेलने से टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है. नार्थ जोन का पहला मुकाबला ईस्ट जोन से है और ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी उप कप्तान अंकित कुमार को दी जा सकती है हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
कब से खेला जाएगा दलीप ट्रॉफी?
दलीप ट्रॉफी का आयोजन बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 28 अगस्त से 15 सितंबर तक होना है. शुभमन गिल (Shubman Gill) अगर फिट होते भी तो शायद शुरुआती मैच ही खेल पाते क्योंकि उन्हें 9 सिंतबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया के साथ UAE रवाना होना है.
T20 में लंबे समय बाद वापसी
गिल (Shubman Gill) की T20 टीम में वापसी लंबे समय बाद हो रही है और उन्हें उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गिल से एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. उनके साथ अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी देखने को मिल सकती है जिससे संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठने लगे हैं.
इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2025 से पहले इंडिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, ये खिलाड़ी हुआ अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने शेयर की तस्वीर
अब देखना होगा कि शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में नार्थ जोन की टीम कैसा प्रदर्शन करती है और एशिया कप में गिल अपनी जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
