खेल

“सबके लिए PM का मतलब Prime Minister, लेकिन हमारे लिए PM का मतलब Param Mitra है” पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले एथलीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पेरिस पैरालंपिक एथलीटों के साथ अपनी मुलाकात का भरपूर आनंद लिया. गुरुवार, 12 सितंबर को, प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अपने आवास पर पैरालंपिक खिलाड़ियों की मेजबानी की और उन्हें खेलों में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी.

मुलाकात का वीडियो आया सामने

पीएम मोदी के साथ हुई एथलीटों की इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एथलीट्स पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एथलीट्स का कहना है कि प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के एक अभिभावक की तरह मिलते हैं. किसी भी टूर्नामेंट में खेलने के लिए जाने से पहले और आने के बाद पीएम मोदी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- Paris Paralympics: नवदीप सिंह ने बताई वजह, क्यों मेडल जीतने की खुशी में उनके मुंह से निकले थे वो शब्द

“हमारे लिए PM का मतलब Param Mitra”

इस दौरान एक एथलीट ने कहा कि सबके लिए PM का मतलब Prime Minister, लेकिन हमारे लिए PM का मतलब Param Mitra है. वहीं एक अन्य एथलीट ने कहा कि जिस तरह से आपने (पीएम मोदी) पैरा एथलीट्स को अपनाया है, ऐसा किसी ने भी नहीं अपनाया. वहीं पैरा एथलीट्स दल ने पीएम मोदी को अपना ब्रांड एंबेसडर भी बताया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

3 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

4 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

6 hours ago