देश

अडानी ग्रुप ने स्विस कोर्ट मामले में हिंडनबर्ग के कथित आरोपों से किया साफ इनकार, कहा- आरोप ‘बेतकुा, तर्कहीन, निराधार

Adani Group: गुरुवार (12 सितंबर 2024) को हिंडनबर्ग रिसर्च ने स्विस मीडिया आउटलेट गोथम सिटी की एक खबर का हवाला देते हुए कहा है कि अडानी ग्रुप की जांच के हिस्से के रूप में स्विस अधिकारियों ने कई स्विस खातों में 310 मिलियन डॉलर आनी करीब 2600 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि फ्रीज कर दी है. हिंडनबर्ग द्वारा यह आरोप 12 सितंबर को एक्स पर एक पोस्ट में लगाया गया. हिंडनबर्ग के इस आरोप को अडानी ग्रुप ने पूरी तरह से इनकार कर दिया है. अडानी समूह ने कहा है कि उसका किसी भी स्विस अदालती कार्यवाही में कोई संबंध नहीं है, न ही कंपनी के किसी भी खाते को किसी प्राधिकरण द्वारा जब्त किया गया है.

आरोप बेतुके और तर्कहीन

कंपनी के प्रवक्ता के बयान के मुता‍बिक, कथित आदेश में भी, स्विस अदालत ने न तो समूह कंपनियों का उल्लेख किया है, न ही किसी ऐसे प्राधिकरण या नियामक निकाय से स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है. अडानी ग्रुप ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि विदेशी होल्डिंग संरचना पारदर्शी, पूरी तरह से प्रकट की गई है और सभी प्रासंगिक कानूनों का अनुपालन किया जा रहा है. हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए ये आरोप स्पष्ट रूप से बेतुके और तर्कहीन हैं.

अडानी ग्रुप को अपूरणीय क्षति पहुंचाने का प्रयास

अडानी ग्रुप ने कहा यह भी कहा है कि हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हमारे समूह की प्रतिष्ठा और बाजार मूल्य को अपूरणीय क्षति पहुंचाने के लिए एक साथ काम करने वाले उन्हीं साथियों द्वारा एक और सुनियोजित और गंभीर प्रयास है.

अडानी समूह पारदर्शिता और सभी कानूनी और नियामक आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है. हम इस प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं और आपसे इस कहानी को प्रकाशित करने से परहेज करने का आग्रह करते हैं। यदि आप आगे बढ़ने का फैसला करते हैं, तो हम अनुरोध करते हैं कि आप हमारे बयान को पूरा शामिल करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago