दुनिया

एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की मुलाकात, LAC पर तनाव कम करने समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों लोगों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पिछले चार वर्षों से जारी तनाव के मुद्दे पर चर्चा हुई. इसके साथ ही सरहद पर सैन्य तनाव को कम करने और आमने-सामने की मोर्चाबंदी को समाप्त करने के लिए प्रयास दोगुना करने पर सहमति जताई है.

LAC पर तनाव कम करने को लेकर हुई चर्चा

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह मुलाकात ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक से इतर इस मुलाकात के दौरान अजीत डोभाल ने वांग यी से कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना और LAC का सम्मान करना दोनों देशों के रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक है.

यह भी पढ़ें- “राहुल गांधी बाज आ जा..नहीं तो इंदिरा गांधी वाला हाल होगा”, दिल्ली बीजेपी नेता तरविंदर मारवाह की धमकी

अजीत डोभाल और वांग यी दोनों ही भारत-चीन सीमा विवाद को हल करने के लिए बने स्थायी प्रतिनिधि स्तर वार्ता तंत्र की अगुवाई करते हैं. हालांकि, जून 2020 में गलवान घाटी विवाद के बाद से इस तंत्र की बैठक सिर्फ एक बार ही हो पाई है. इसके बावजूद, बहुपरकारी बैठकों के दौरान भारत के एनएसए और चीनी विदेश मंत्री की मुलाकातें होती रही हैं, जैसे कि जुलाई 2023 और सितंबर 2022 में. इस बैठक की महत्वता इस बात से भी बढ़ जाती है कि यह तनाव को कम करने और संबंधों में सुधार के लिए निरंतर प्रयासों का हिस्सा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago