Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“सबके लिए PM का मतलब Prime Minister, लेकिन हमारे लिए PM का मतलब Param Mitra है” पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले एथलीट

पीएम मोदी के साथ हुई एथलीटों की इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एथलीट्स पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

PM Modi

पीएम मोदी पैरा एथलीट से मुलाकात करते हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पेरिस पैरालंपिक एथलीटों के साथ अपनी मुलाकात का भरपूर आनंद लिया. गुरुवार, 12 सितंबर को, प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अपने आवास पर पैरालंपिक खिलाड़ियों की मेजबानी की और उन्हें खेलों में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी.

मुलाकात का वीडियो आया सामने

पीएम मोदी के साथ हुई एथलीटों की इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एथलीट्स पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एथलीट्स का कहना है कि प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के एक अभिभावक की तरह मिलते हैं. किसी भी टूर्नामेंट में खेलने के लिए जाने से पहले और आने के बाद पीएम मोदी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- Paris Paralympics: नवदीप सिंह ने बताई वजह, क्यों मेडल जीतने की खुशी में उनके मुंह से निकले थे वो शब्द

“हमारे लिए PM का मतलब Param Mitra”

इस दौरान एक एथलीट ने कहा कि सबके लिए PM का मतलब Prime Minister, लेकिन हमारे लिए PM का मतलब Param Mitra है. वहीं एक अन्य एथलीट ने कहा कि जिस तरह से आपने (पीएम मोदी) पैरा एथलीट्स को अपनाया है, ऐसा किसी ने भी नहीं अपनाया. वहीं पैरा एथलीट्स दल ने पीएम मोदी को अपना ब्रांड एंबेसडर भी बताया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital