देश

दिल्ली की आबोहवा फिर हुई ‘बेहद खराब’, AQI 400 के पार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की आबोहवा फिर से जहरीली हो गई है. रविवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे, समग्र एक्यूआई 386 दर्ज किया गया. दिल्ली के कई इलाके घने धुएं की परत से ढक गए है. जिससे दृश्यता कम हो गई और ग्रैप IV को फिर से सख्ती से लागू करवाना पड़ा.

400 के पार पहुंचा AQI

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के ऊपर चला गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार एक्यूआई: ओखला फेज 2 (388), अलीपुर (407), रोहिणी (423), आईटीओ (382), अशोक विहार (339), वाजीपुर (432), शादीपुर (387), मुंडका (426), जहांगीरपुरी (437), नरेला (472), डीटीयू (352), आर.के. पुरम (462), आनंद विहार (423), पूसा (377), और पंजाबी बाग (417). उल्लेखनीय रूप से, कई स्थानों पर 400 की “गंभीर” सीमा के करीब या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि की सूचना दी है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान7 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

IMD ने दी चेतावनी

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में धुंध की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे शीत लहर के और तेज होने की संभावना है. सुबह-सुबह दृश्यता कम होने और ठंड बढ़ने की उम्मीद है.

हालांकि एक्यूआई में ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण इसमें कोई महत्वपूर्ण सुधार होने की संभावना बहुत कम है. ऐसी हवा में लंबे समय तक रहने से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा फिर बनी दमघोंटू, AQI 480 के पार, आज सुबह सात बजे विजिबिलिटी रही 50 मीटर

शनिवार शाम को हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिसकी वजह से प्रदूषण स्तर और बढ़ने की संभावना है. आने वाले दिनों में, दिल्ली में शीत लहर और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण हवा की गुणवत्ता खराब बनी रह सकती है. अधिकारियों ने आम लोगों से घर से बाहर की गतिविधियों को कम करने और प्रदूषण विरोधी उपायों का पालन करने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जोजरी नदी प्रदूषण मामला; सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट के लिए आर्थिक सहायता नीति बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट लगाने वाले…

35 minutes ago

‘सरकार आने दो देख लेंगे…’  शिवपाल यादव को डरा रही सपा कार्यकर्ताओं की जुबान, खींच डाली रेड लाइन

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर…

1 hour ago

West Bengal Encounter: भांजी से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, सरकार आने के बाद चौथा मामला

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…

1 hour ago

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

2 hours ago