खेल

ऑस्ट्रेलिया में बाबर आजम का शर्मनाक प्रदर्शन, विराट कोहली से भी निकले आगे

Babar Azam Left Virat Kohli Behind in Terms of Flop Performance: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी निराशाजनक रहा. कंगारू टीम के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की छह पारियों में उन्होंने मात्र 126 रन बना सके, जो उनकी मौजूदा ख्याति के मुताबिक सही नहीं कहा जा सकता है. ऐसा तीसरी दफा हुआ है, जब बाबर आजम तीन मैचों की सीरीज में फ्लॉप साबित हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया में बाबर के फ्लॉप होने के बाद लोग उनकी तुलना विराट कोहली के इंग्लैंड दौरे से कर रहे हैं.

इंग्लैंड दौरे पर कोहली रहे थे फ्लॉप

साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर किंग कोहली भी बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे. इस दौरान कुछ लोगों ने उनके टेस्ट करियर पर सवाल उठाने शुरू हो गए हैं. लोगों ने सुझाव दिया था कि उन्हें केवल वाइट बॉल क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन फ्लॉप होने के बाद उन्होंने पूरी मजबूती के साथ वापसी की और इस समय तीनों फॉर्मेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं.

इंग्लैंड दौरे पर साल 2014 में विराट कोहली का बल्ला खामोश हो गया था. पांच मैचों की सीरीज में वह मात्र 135 रन बना सके थे. किंग कोहली का ये प्रदर्शन उनके करियर के सबसे निचले स्तर में गिना जाता है. इतना ही नहीं साल 2017 में भी उनका बल्ला उनसे रूठा हुआ था. उस साल भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच पारियों में उन्होंने 46 रन बना पाए थे.

ये भी पढ़ें- केपटाउन टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद भारत लौटे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

कोहली ने जमाए आठ शतक

हालांकि, साल 2023 में उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया कि उन्हें ‘किंग’ क्यों कहा जाता है. पिछले साल उनके बल्ले से जमकर रन निकला. उन्होंने कुल आठ शतक जमाए. इतना ही नहीं, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

बाबर का फ्लॉप प्रदर्शन

वहीं बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें तो वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. बाबर की अगुवाई में टूर्नामेंट में उतरी टीम नॉकआउट चरण में ही बाहर हो गई थी. जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई थी. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनका फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 35, दूसरे में 42 और तीसरे मैच में 49 रन बनाए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

3 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

19 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

31 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

2 hours ago