खेल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, चयनकर्ताओं को करनी होगी माथापच्ची

Cheteshwar Pujara Scored Century: भारत में इन दिनों रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है. सभी टीमें एक दूसरे को कड़ी चुनौती दे रही हैं. इसी बीच टूर्नामेंट का एक मैच राजकोट में झारखंड और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में सौराष्ट्र के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है. विपक्षी टीम को 142 रन पर ऑलआउट करने के बाद सौराष्ट्र की टीम ने चार विकेट खोकर 406 रन बना लिए हैं. सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ दिया. चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 239 गेंदों में नाबाद 157 रन बना लिए हैं.

चेतेश्वर पुजारा का बेहतरीन प्रदर्शन

सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा अलग ही अंदाज में नजर आए. झारखंड के खिलाफ वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 239 गेंदों में नाबाद 157 रन बना लिए हैं. पुजारा की इस पारी के बाद से फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.

साउथ अफ्रीका दौरे पर पुजारा को नहीं मिली थी जगह

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है. अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम में शामिल किया जाता है या नहीं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें- केपटाउन टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद भारत लौटे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

पुजारा का टेस्ट करियर

चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके बल्ले से 7195 रन निकले हैं. टेस्ट में उनके नाम 19 शतक, 3 दोहरा शतक और 35 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 206 रन है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

41 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago