देश

Ram Mandir: सिर पर सोने की खड़ाऊ लेकर निकला ये शख्स, 8 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर पहुंचेगा अयोध्या

अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा और भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे. मंदिर उद्घाटन से पहले पूरा देश भगवान राम की भक्ति में डूबा हुआ है. हर तरफ सिर्फ श्री राम के किस्से कहानियों की चर्चा हो रही है. इसी बीच हैदराबाद के 64 वर्षीय चल्ला श्रीनिवास शास्त्री उद्घाटन में शामिल होने के लिए पैदल ही अयोध्या के लिए निकल पड़े हैं.

सोने की खड़ाऊ लेकर निकले चल्ला शास्त्री

चल्ला श्रीनिवास सोने से बने खड़ाऊ को सिर पर रखकर 20 जुलाई 2023 को रामेश्वर से अपनी इस यात्रा की शुरुआत की थी. इस दौरान चल्ला करीब 8 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे. सोने की खड़ाऊ की कीमत 65 लाख रुपये है.

पहले भी दान कर चुके हैं चांदी की ईंटें

बता दें कि चल्ला शास्त्री भगवान राम के वनवास को दर्शाते हुए पदयात्रा कर रहे हैं. वह अयोध्या-रामेश्वरम रूट के जरिए अयोध्या पहुंचेंगे. चल्ला शास्त्री इससे पहले चांदी की 5 ईंटे भी मंदिर को दान कर चुके हैं. चल्ला शास्त्री अपनी यात्रा के दौरान ओडिशा में पुरी, महाराष्ट्र में त्र्यंबक और गुजरात में द्वारका जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से होते हुए अगले 10 दिनों में अयोध्या पहुंचेंगे. अयोध्या पहुंचने के बाद चल्ला शास्त्री भगवान राम के लिए ला रहे खड़ाऊ को सीएम योगी को सौंपेंगे.

पिता के सपने को पूरा कर रहे हैं चल्ला शास्त्री

चल्ला शास्त्री ने बताया कि उनके पिता ने अयोध्या में कारसेवा में हिस्सा लिया था. वह हनुमान जी के बड़े भक्त थे. उनकी इच्छा थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने. उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए शास्त्री ऐसा कर रहे हैं.शास्त्री की इस आध्यात्मिक यात्रा में पांच अन्य लोग भी शामिल हैं. अयोध्या भाग्यनगर सीताराम फाउंडेशन के संस्थापक के रूप में शास्त्री अयोध्या में स्थायी रूप से बसने की योजना बना चुके हैं. वह इस शहर में अपने लिए एक घर बनाने की भी प्लानिंग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bharat Express Survey: लोकसभा चुनाव में BJP हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की राजनीति से दे सकती है तुष्टिकरण का जवाब? सर्वे में हुआ ये खुलासा

गौरतलब है कि अयोध्या में बन रहे मंदिर के लिए देश-दुनिया से लाखों लोग दान कर रहे हैं. मंदिर की नींव रखी जाने के बाद से ही भगवान राम के नाम पर हजारों करोड़ रुपये लोगों ने दान किया है. इसके अलावा अब जब मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है तो पूरे देश से लोग अलग-अलग चीजें लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

29 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago