खेल

इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से ‘लर्न’ मिलने के बाद टेंशन में बाबर, बोले- गलतियों का करना होगा विश्लेषण

Pakistan Vs England Test Series: इंग्लैंड ने शनिवार को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया है कि टीम को बैठकर अपनी गलतियों का आकलन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन तय करनी होगी.

इस सीरीज में हार के साथ, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) स्टैंडिंग में पाकिस्तान की स्थिति और कमजोर हो गई है. बर्मिंघम में मिली हार से पहले ही वे सबसे निचले पायदान (9वें) पर थे और अब उनका पीसीटी 16.67 प्रतिशत से घटकर 14.81 प्रतिशत हो गया है. इस टीम ने सिर्फ दो मैच जीते हैं और ‘स्लो ओवर-रेट’ के कारण उनके 8 अंक भी काट लिए गए हैं.

कप्तान बाबर मानते हैं कि इंग्लैंड में मुश्किल सीरीज के बाद अगर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में फिर से प्रतिस्पर्धी बनना है, तो पाकिस्तान को अपने खिलाड़ियों और खेलने के तरीके के बारे में अहम फैसले लेने होंगे.

गलतियों पर करना होगा विचार

एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन मिली करारी हार के बाद कप्तान बाबर ने कहा,

हमें बैठकर अपनी गलतियों पर विचार करना होगा. यह तय करना होगा कि किस तरह की प्लेइंग इलेवन हो और अपने खिलाड़ियों का चयन करना होगा. हम बैठेंगे, मैनेजर और चयनकर्ता आएंगे, और मैं भी बैठकर अपनी सर्वश्रेष्ठ इलेवन तय करूंगा.

तीसरे टेस्ट में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में सिर्फ 133 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद अगली पारी में उसने संघर्ष करते हुए 449 रन बनाए.

रजाउल्लाह ने किया शानदार प्रदर्शन

डेब्यूटेंट रजाउल्लाह ने शानदार प्रदर्शन किया; उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में चार विकेट लिए और पाकिस्तान की दूसरी पारी में बल्ले से 63 गेंदों में 9 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन बनाए. उनके अलावा, शान मसूद ने 95 रन, बाबर ने 76 रन और ओपनर अजान ओवैस ने 59 रन की पारी खेली, जिससे पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 130 रन का लक्ष्य दिया.

इसके बाद मोहम्मद अब्बास ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके मेहमान टीम की उम्मीदें जगा दी थीं, लेकिन इसके बाद कप्तान जो रूट (नाबाद 62) और जॉर्डन कॉक्स (नाबाद 59) ने तीसरे विकेट के लिए 128 रन की अटूट साझेदारी करते हुए मेजबान टीम को आसान जीत दिला दी.

रूट और जॉर्डन ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

बाबर ने बताया कि गेंद के साथ तेज शुरुआत के बाद पाकिस्तान को कुछ समय के लिए लगा कि वे एक मुश्किल जीत हासिल कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने जो रूट और जॉर्डन कॉक्स की संयमित प्रतिक्रिया की तारीफ करते हुए कहा कि हमने पहले ओवर में दो विकेट लिए थे. इसलिए हमें हमेशा उम्मीद रहती है, हमेशा ज्यादा उम्मीद रहती है, लेकिन मुझे लगता है कि रूट और दोनों बल्लेबाज बहुत अच्छा खेल रहे हैं.

सीमित फर्स्ट-क्लास अनुभव के बावजूद अपने टेस्ट डेब्यू में ही जबरदस्त प्रभाव डालने वाले रजाउल्लाह की तारीफ में कप्तान बाबर ने कहा,

हमें मजा आया. मुझे लगता है कि हर कोई उनकी पारी और गेंदबाजी का आनंद ले रहा है. वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और अभी शुरुआती दौर में हैं. जिस तरह से उन्होंने यह मैच खेला और आत्मविश्वास दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ है.

दो मुकाबले गंवाने के बाद करने पड़े बदलाव

पाकिस्तानी कप्तान ने माना है कि शुरुआती दो हार के बाद टीम ने सीरीज के दौरान कई बदलाव किए, क्योंकि मेहमान टीम को इंग्लैंड के हालात में खेलने में मुश्किल हो रही थी. उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले हम कई चीजों पर विचार करते हैं और फिर अपनी टीम तय करते हैं. लेकिन दुर्भाग्य से, दो मुकाबले गंवाने के बाद हमें कुछ बदलाव करने पड़े, क्योंकि जब हम इंग्लैंड आते हैं, तो बल्लेबाजों के लिए हालात बहुत मुश्किल होते हैं और शुरुआती दो पिचें बहुत चुनौतीपूर्ण थीं.

ये भी पढ़ें- फिटनेस ढीली पड़ी तो कटेगा करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट? जानिए BCCI का नया प्लान

पाकिस्तान अब अपनी टीम के चयन और रणनीति का आकलन करेगा. बाबर ने अलग-अलग हालात के हिसाब से खुद को ढालने और युवा खिलाड़ियों का बेहतर इस्तेमाल करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जब आप कोई नई सीरीज खेलते हैं, तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं और तय करते हैं कि अलग-अलग हालात में किस तरह की क्रिकेट खेलनी है. ये हालात मुश्किल हैं, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी नए खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल कर सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

42 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago