Bharat Express DD Free Dish

फिटनेस ढीली पड़ी तो कटेगा करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट? जानिए BCCI का नया प्लान

BCCI New Rules: खिलाड़ियों की बार-बार चोटों और बड़े मैचों से अनुपस्थिति को देखते हुए BCCI बड़ा कदम उठाने जा रही है. अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए मैदान पर मौजूदगी अनिवार्य हो सकती है.

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए मैच उपलब्धता अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है.

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए मैच उपलब्धता अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है.

BCCI New Rules: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने खिलाड़ियों की फिटनेस और मैदान पर उपलब्धता को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाने जा रहा है। बोर्ड सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नियमों में ऐसा बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे खिलाड़ियों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नियमों को सख्त करने की योजना बना रहा है. अब खिलाड़ियों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए केवल अच्छा प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि न्यूनतम मैचों के लिए फिट और उपलब्ध भी रहना होगा.

बीसीसीआई का सख्त रुख

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने खिलाड़ियों की मैदान पर मौजूदगी और फिटनेस को लेकर कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने के मापदंडों में बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है, जिसका सीधा असर भारतीय क्रिकेटरों पर पड़ेगा.

मैच उपलब्धता बनेगी मुख्य शर्त

अब तक खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर ए+, ए, बी या सी ग्रेड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता था. हालांकि, नए प्रस्तावित नियम के तहत ‘मैच के लिए उपलब्धता’ को प्रमुख शर्त बनाया जा सकता है. इसका मतलब यह है कि खिलाड़ियों को यह साबित करना होगा कि वे पूरे सीजन में कितने मैचों के लिए फिट और उपलब्ध रहे.

चोट की समस्या से निपटने की कोशिश

पिछले कुछ समय में भारतीय टीम के कई मुख्य खिलाड़ी लगातार चोटिल होने के कारण महत्वपूर्ण दौरों और मैचों से बाहर रहे हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बोर्ड चाहता है कि खिलाड़ी खुद को ज्यादा से ज्यादा फिट रखें और राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहें. बोर्ड एक न्यूनतम मैच सीमा तय करने पर विचार कर रहा है जिसे पूरा करने पर ही कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा.

अभी शुरुआती चरण में है प्रस्ताव

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, यह योजना अभी शुरुआती दौर में है और बोर्ड के भीतर इस पर विचार-विमर्श चल रहा है. यह देखा जा रहा है कि ऐसा नियम व्यावहारिक और लागू करने योग्य है या नहीं. फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन अगर यह लागू होता है तो खिलाड़ियों को करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए हमेशा फिट रहना होगा.

यह भी पढ़ें-मोहम्मद सिराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम की करेंगे कप्तानी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read