खेल

BAN vs NZ: बांग्लादेश की मशक्कतों पर फिरा पानी, न्यूजीलैंड ने 42 ओवर में चेज किया 247 का लक्ष्य

BAN vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम ने अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा. बांग्लादेश अच्छी बॉलिंग के बावजूद थोड़ी मशक्कत के साथ ही कीवी टीम 247 रनों का स्कोर चेज कर लिया. इसके साथ ही वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में बेहतरीन रन रेट के साथ न्यूजीलैंड टॉप पर कायम है. मैच में एक सलमय लड़खड़ाई पारी को डेवेन कॉनवे और केन डेरियल मिचेल ने बखूबी संभाला और टीम की जीत दिलाई.

बता दें मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया था. इस मैच में चेन्नई की पिच धीमी रही. नतीजा यह कि भारत ऑस्ट्रलिया मुकाबले की तरह ही  न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम को बल्लेबाजी में मशक्कत करनी पड़ी. यह मैच भी लो स्कोरिंग ही रहा.

यह भी पढ़ें- BAN vs NZ World Cup 2023: बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर भारी पड़े कीवी बॉलर्स, न्यूजीलैंड को मिला 247 रनों का आसान लक्ष्य

बांग्लादेश ने बनाया था 246 रनों का स्कोर

मैच का टॉस जहां न्यूजीलैंड के नाम रहा तो बांग्लादेश की टीम ने इस पिच पर पहले बल्लेबाजी की. न्यूजीलैंड की टीम बॉलर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की. लॉकी फर्ग्युसन से लेकर ट्रेंट बोल्ट और मैट हैरी ने ताबड़तोड़ विकेट लिए. बांग्लादेशी बल्लेबाजों को ज्यादा टिकने का मौका नहीं मिला और छोटी छोटी पारियों के दम पर बांग्लादेश ने 9 विकेट खोकर 50 ओवर में 246 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 247 रन टारगेट मिला.

न्यूजीलैंड को भी पिच ने किया परेशान

न्यूजीलैंड की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 247 के स्कोर का पीछा करते हुए धीमी शुरूआत की. टीम के प्लेयर्स पिच के मिजाज के चलते अपने तूफानी मिजाज को ही भूल गए. नतीजा ये टीम को इस स्कोर को चेज करने में 42 ओवर्स से ज्यादा लग गए. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन डेरी मिचेल ने बनाए. मिचेल ने 89 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें-IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के 5 सबसे घातक गेंदबाज, बड़े-बेड़े बल्लेबाज टेक देते थे घुटने, देखिए टॉप पर कौन

दूसरी ओर केन विलियमसन ने लंबे वक्त बाद वापसी करते हुए 78 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अंत में आकर डेवेन कॉन्वे ने 45 रनों की  पारी खेली.  ऐसे में न्यूजीलैंड ने अपना वर्ल्ड कप का तीसरा मैच भी जीत लिया और फिलहाल वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

1 hour ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago