खेल

वनडे क्रिकेट में पहली बार हुआ Time Out, श्रीलंका का ये बल्लेबाज बना शिकार, जानें क्या है ये नियम

Ban vs SL: श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के साथ कुछ ऐसा हुआ, जो कि आज तक के वनडे इतिहास में कभी नहीं हुआ. मैथ्यूज को बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान ही टाइम आउट करार दे दिया गया. मैथ्यूज बल्लेबाज के आउट होने पर क्रीज पर तो टाइम पर आ गए थे लेकिन उनका हेलमेट दूसरा था. ऐसे में अपना हेलमेट उन्होंने अन्य सहायक खिलाड़ी से मंगवाया लेकिन बांग्लादेश की अपील के आधार पर अंपायर ने उन्हें टाइम आउट करार दे दिया.

बता दें कि मैथ्यूज के गलत हेलमेट लेकर आने के चलते उन्होंने ड्रेसिंग रूम से हेलमेट मंगवाया था.  इन सबके बीच जब ज्यादा समय हो गया, तो बांग्लादेशी प्लेयर्स नाराज हो गए. बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने इस मुद्दे पर अंपायर से बात कर टाइम आउट की अपील की. नतीजा ये कि मैथ्यूज को वापस उसी डकआउट जाना पड़ा. इसके चलते टाइम आउट को लेकर मैथ्यूज अंपायर से ही बहस करने लगे.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023: टीम के खराब प्रदर्शन पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सस्पेंड, खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन

गलत हेलमेट लेकर आ गए थे मैथ्यूज

बता दें कि किसी भी बल्लेबाज के आउट होने के बाद अगले तीन मिनट के अंदर ही दूसरे बल्लेबाज को क्रीज पर आना होता है. श्रीलंकाई बल्लेबाज मैथ्यूज आ तो गए थे लेकिन हेलमेट गलत होने के चलते ड्रेसिंग से अपने हेलमेट की मांग करने लगे और इसमें काफी समय बर्बाद हो गया था. नतीजा ये बांग्लादेशी कप्तान की अपील पर मैथ्यूज को आउट करार दिया गया है. गौरतलब है कि मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट के तौर पर आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हो गए हैं.

यह भी पढ़ें-Sunil Narine Retires: कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 4 सालों से कर रहे थे मौके का इंतजार

क्या कहते हैं नियम?

क्रिकेट के एमसीसी के नियमों की बात करें तो मैच के दौरान विकेट गिरने के बाद या किसी भी बल्लेबाज के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद दूसरे बल्लेबाजों को 3 मिनट के अंदर ही क्रीज पर आना होता है. अगर इसमें लेट होता है तो विरोधी टीम का कप्तान इसको लेकर टाइम आउट की अपील कर सकता है. अपील सही पाए जाने पर अंपायर आने वाले बल्लेबाज को आउट करार दे सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली नई ट्रेन को 23 नवंबर को पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…

14 minutes ago

8 राज्यों में 26 बच्चों का सौदा! रायपुर के गिरोह का भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार; कैसे होता था काम?

Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…

21 minutes ago

मांगलिक काम करते-करते पंडित को ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत?

रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक…

29 minutes ago

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! सुल्तानपुर में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या, चचेरे भाई-भतीजे पर आरोप

Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय…

33 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…

1 hour ago