जनता को सम्बोधित करते सपा प्रमुख (फोटो सोशल मीडिया)
Assembly Election-2023: सपा प्रमुख अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं. मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सुलह न हो पाने के बाद से ही सपा प्रमुख लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं. इसी बीच वह मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं और रविवार को पहले दिन टीकमगढ़ और पन्ना जिलों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस को चालू पार्टी तक कह दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न जातीय जनगणना होने दी और न ही ओबीसी आरक्षण लागू किया. यही नहीं कांग्रेस और भाजपा को एक ही पार्टी बता दिया.
रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने पीडीए को लेकर कहा, “पीडीए का कमाल देखिए, अब तो भाजपा की भाषा भी बदल गई है. अब तो भाजपा भी जातीय जनगणना कराने के लिए तैयार है. जबकि, कांग्रेस पहले ही पलटा मार चुकी है. उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर कहा कि 2024 में जब नई सरकार बनेगी तो सबसे पहला काम होगा जातीय जनगणना. जनगणना के बाद जिस जाति की जितनी संख्या होगी, उसे उसके अधिकार के हिसाब से मदद प्राप्त होगी.
ये भी पढ़ें– Mahadev Betting App: “वे डरे हुए हैं क्योंकि वे फंस गए हैं”, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सिर्फ लूट पर भरोसा करती है. प्रधानमंत्री एक कार्यक्रम में कह रहे थे कि 13 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला. अगर इतने लोग गरीबी रेखा से बाहर हो गये हैं तो यह राशन किसको दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा,” जब चुनाव आता है तो भाजपा के लोग किसानों, गरीबों और नौजवानों से झूठे वादे करते हैं. भाजपा सामाजिक न्याय की दुश्मन है. भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कई राज्यों में मंडल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू किया गया, लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने इसे लागू नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जातीय जनगणना नहीं कराई और न ही पिछड़ों के आरक्षण के लिए मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू होने दी. जिस रास्ते पर पहले कांग्रेस चल रही थी, अब उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है. कांग्रेस चालू पार्टी है.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…