Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

World Cup 2023: टीम के खराब प्रदर्शन पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सस्पेंड, खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन

Sri Lanka Cricket Board: श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रानासिंघे ने बोर्ड को सस्पेंड करने के साथ ही अंतरिम कमिटी भी बनाई है, जिसकी अध्यक्षता अर्जुन राणतुंगा करेंगे.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर एक्शन (फोटो ट्विटर)

World Cup 2023: श्रीलंका की क्रिकेट टीम का काफी से समय खराब प्रदर्शन रहा है. वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम ने अपना खराब प्रदर्शन जारी रखा है. टीम लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. अब इसका भारी खामियाजा टीम और पूरे बोर्ड को भुगतना पड़ा है. श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने अब इस पर बड़ा एक्शन लिया है और श्रीलंका बोर्ड को ही तुरंत सस्पेंड कर दिया है. हालांकि ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि जब टीम के खबर प्रदर्शन के चलते पूरे बोर्ड को ही सस्पेंड कर दिया जाए.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों पर बड़ी गाज गिरी है. श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रानासिंघे ने बोर्ड को सस्पेंड करने के साथ ही अंतरिम कमिटी भी बनाई है, जिसकी अध्यक्षता अर्जुन राणतुंगा करेंगे. उन्होंने श्रीलंका को साल 1996 में विश्व कप का खिताब जिताया था.

अर्जुन राणतुंगा की टीम में 5 और लोग शामिल

खेल मंत्रालय द्वारा बनाई गई एंतरिम कमेटी में अर्जुन राणतुंगा को अध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा उनकी टीम में 5 और लोगों को शामिल किया गया है. यह टीम फिलहाल के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का काम देखेगी. श्रीलंका बोर्ड पर एक्शन ऐसे समय में लिया गया है जब उनकी टीम का भारत में खेले जा रहे विश्व कप प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. श्रीलंका की टीम प्वाइंट्स टेवल में फिलहास सातवें नंबर है. हालांकि उसके अभी 2 मैच और बचे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Sunil Narine Retires: कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 4 सालों से कर रहे थे मौके का इंतजार

कैसा रहा विश्व कप में श्रीलंका का प्रदर्शन

श्रीलंका की टीम ने अभी इस विश्व कप में 7 मैच खेले हैं और उसके अभी 2 मैच और बचे हुए हैं. टीम ने अभी तक 7 मैच में 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 5 मुकाबलों में हार झेली ही. इस दौरान उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. ऐसे में अगर टीम अपने बचे हुए 2 मैच जीत भी ले तो उसके केवल आठ अंक होंगे. इसलिए उसे विश्व कप से बाहर ही माना जा रहा है. टीम को अगले दो मुकाबले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं. इस विश्व कप में श्रीलंका की टीम के प्रदर्शन को देखते हुए यह एक्शन लिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital