गौतम गंभीर और रोहित शर्मा
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) की शुरुआत से पहले ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच माहौल गर्म है. दोनों टीमों के मौजूदा और पूर्व खिलाडियों ने बयानबाजियों का सिलसिला शुरू कर दिया है. इसी बीच, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें एक बार फिर उनका आक्रामक एटीट्यूड देखने को मिला.
हाल ही में घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-3 से हारने के बावजूद, गंभीर का आत्मविश्वास बना हुआ है. हालांकि पॉजिटिव अप्रोच रखना जरूरी है, लेकिन उसका ओवरकॉन्फिडेंस में बदलना चिंताजनक है.
गौतम गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार का उन पर कोई दबाव नहीं है. वह अपना बेस्ट देने में विश्वास रखते हैं और नतीजों या आलोचनाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देते.
इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को भी निशाने पर लिया. विराट कोहली और रोहित शर्मा से जुड़े सवालों पर उन्होंने पोंटिंग को सलाह दी कि वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर ही ध्यान दें.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर के आक्रामक तेवर कई दिग्गजों, जैसे संजय मांजरेकर को पसंद नहीं आया. गंभीर की कुछ बातें सही थीं, लेकिन सवाल यह है कि क्या कोच के रूप में उनका यह एटीट्यूड टीम के लिए सही है? कहीं उनका ओवर कॉन्फिडेंस टीम इंडिया पर भारी न पड़ जाए? कुछ ऐसे सवाल उठने लगे हैं जिसके जवाब BCCI को तलाशने होंगे.
गौतम गंभीर के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार के बाद उनके कोचिंग मैनर्स पर सवाल उठे हैं. गंभीर ने चार महीने पहले मुख्य कोच का पद संभाला था, लेकिन उनकी कोचिंग में टीम पहले श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार चुकी है. ऐसे में, उनके ओवर कॉन्फिडेंस पर सवाल उठना लाजमी है.
गंभीर के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा का एटीट्यूड भी चिंता का विषय है. टीम की हार और रोहित के व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद उनका नजरिया और आत्मविश्वास नहीं बदला है. वह टीम की कमियों को नजरअंदाज कर रहे हैं और हर बार कमबैक का आश्वासन दे रहे हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कप्तान और कोच को अपनी रणनीति और नजरिये में बदलाव करना होगा, वरना इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Women’s Asian Champions Trophy: जीत के साथ भारत का आगाज, मलेशिया को 4-0 से हराया
-भारत एक्सप्रेस
CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…
Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…
बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…