खेल

Champions Trophy 2025: लाहौर में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर! फरवरी-मार्च में होगा टूर्नामेंट

Champions Trophy 2025: न्यूयॉर्क में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं है कि इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना लाहौर में हो सकता है. क्रिकबज की मानें तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया गया है.

पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया!

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण भारत ने अभी तक पाकिस्तान की यात्रा करने का फैसला नहीं किया है. पिछले साल एशिया कप में, भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी और टूर्नामेंट में उनके मैच श्रीलंका में एक न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे.

फरवरी-मार्च में टूर्नामेंट होने की संभावना

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पड़ोसी देश अगले साल मार्च में आठ टीमों की प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे. टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेले जाने की संभावना है. हालांकि, अंतिम कार्यक्रम की घोषणा अभी बाकी है. इससे पहले पाकिस्तान ने 11 साल बाद वनडे विश्व कप 2023 में भारत की यात्रा की थी.

20 दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट

संभावित शेड्यूल के मुताबिक, 20 दिनों तक चलने आईसीसी टूर्नामेंट में सिर्फ पाकिस्तान के साथ ही नहीं, बल्कि भारत के सारे मुकाबलों का आयोजन लाहौर में ही किया जाएगा. टूर्नामेंट के 15 मैचों में से 7 का आयोजन लाहौर में होगा. वहीं 5 मैच रावलपिंडी में जबकि 3 मैच कराची में खेले जा सकते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ओपनिंग मैच कराची में होगा. इसके अलावा कराची और रावलपिंडी एक-एक सेमीफाइनल की भी मेजबानी करेंगे.

जानकारी के अनुसार, न तो पीसीबी और न ही आईसीसी हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन अंतिम समय में स्थिति बदलने की संभावना है. हालांकि, अब सबकी नजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत सरकार पर है कि क्या फैसला होता है.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद बोले बुमराह, मुश्किल समय में गेंदबाजों ने…

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

5 minutes ago

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

16 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

31 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago