ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच से पहले भारत ए टीम में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल शामिल हो सकते हैं. यह मैच 7 नवंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा.
सूत्रों ने सोमवार सुबह आईएएनएस को बताया कि केएल राहुल और ध्रुव जुरेल वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे टेस्ट के बाद रविवार रात मेलबर्न के लिए रवाना हो गए. इस टेस्ट में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी. जानकारी के अनुसार, यह दोनों भारतीय खिलाड़ी मंगलवार तक भारत ‘ए’ टीम से जुड़ जाएंगे और दूसरे चार दिवसीय मैच में खेलेंगे, ताकि उन्हें 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की तैयारी के लिए मुख्य टेस्ट टीम से जुड़ने से पहले थोड़ा ब्रेक मिल सके.
राहुल ने भारतीय घरेलू सत्र में तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनका आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में था. उस मैच में इस बल्लेबाज ने कुल 12 रन (0 और 12) बनाए. सीरीज के बाकी मैचों में राहुल प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे. दूसरी ओर, जुरेल को बेंगलुरु में पहले टेस्ट मैच में सबस्टिट्यूट विकेटकीपर के रूप में खेलने का मौका मिला था, जब विकेटकीपिंग करते समय ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे.
पहले चार दिवसीय मैच में ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली इंडिया ए को क्वींसलैंड के मैके स्थित ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के अलावा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अगर केएल राहुल यह मैच खेलते हैं, तो उनके पास अपनी फॉर्म हासिल करने का एक अच्छा मौका होगा और साथ ही विदेशी पिचों के हिसाब से ढलने में भी उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में काफी मदद मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…