मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि सूबे में यदि किसी व्यक्ति की जान जंगली जानवरों के हमले में चली जाए तो मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी.
सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने मृतकों को मुआवजे के तौर पर लाखों रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की बात कही है. फैसले के अनुसार, यदि जंगली जानवरों के हमले में किसी व्यक्ति की जान जाती है तो उसके परिवार को सरकार से 25 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा.
बता दें कि राज्य सरकार ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास एक हाथी द्वारा दो व्यक्तियों को कुचलकर मार डालने की घटना के एक दिन बाद यह घोषणा की है. जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के लिए सरकार पहले भी आर्थिक मुआवजा देती थी, हालांकि अब इस राशि में कई गुना बढ़ोतरी कर दी गई है. ये मुआवजा राशि कल ही यानी कि रविवार को आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने जंगली जानवरों के हमलों के कारण मौत के लिए मुआवजे की राशि आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया है. हमने उमरिया में (हाथियों के हमले में) मारे गए दो लोगों के परिवारों को भी इसके दायरे में शामिल किया है.’’
यह भी पढ़िए: Reel बनाने के चक्कर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मुंह मे रख कर जलाए पटाखे, Viral हुआ वीडियो
— भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…