खेल

Dean Elgar के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास पर छिड़ा विवाद, क्या रिटायरमेंट के लिए किया गया मजबूर!

Dean Elgar Retirement Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेली गई. साउथ अफ्रीका की धरती पर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को अपने नाम किया. जबकि, टी20 और टेस्ट सीरीज बराबारी पर खत्म हुई थी. पहले टेस्ट मैच में प्रोटियाज टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा इंजर्ड हो गए थे जिसके बाद ओपनर बल्लेबाज डीन एल्गर को टीम की कमान दी गई थी. इस सीरीज के बाद डीन एल्गर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वहीं अब उनके संन्यास पर विवाद छिड़ गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार डीन एल्गर अभी संन्यास नहीं लेना चाहते थे लेकिन उनको संन्यास के लिए मजबूर किया गया.

शानदार फॉर्म के बावजुद डीन एल्गर ने क्यों लिया संन्यास?

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान साउथ अफ्रीका टीम की कमान डीन एल्गर के हाथों में थी. इस सीरीज में डीन एल्गर का प्रदर्शन भी शानदार रहा था. अक्सर जब कोई खिलाड़ी फ्लॉप होने लगता है या उसके खेल में वो दम नहीं रहता है तो वह संन्यास लेना ही बेहतर समझता है, लेकिन डीन एल्गर ने अचानक से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया. उनकी फॉर्म को देखकर ऐसा नहीं लगता था कि अभी संन्यास लेंगे. अब डीन एल्गर के संन्यास को लेकर अलग ही तरह की खबरें सामने आ रही हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रोटियाज टीम के कोच शुक्री कॉनराड को डीन एल्गर पसंद नहीं थे. वहीं कोच उन्हें टीम में भी नहीं चाहते थे. भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए कोन डीन एल्गर को टीम में शामिल नहीं करना चाहते थे. जिस बात की खबर डीन को हुई उसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. हालांकि, डीन ने इच्छा जताई थी कि उन्हें अपने दर्शकों के सामने आखिरी सीरीज खेलने का मौका दिया जाना चाहिए. उसके बाद पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली. उनकी कप्तानी में मेजबान टीम ने सेंचुरियन के मैदान पर भारत को मात दी थी.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले पुरुष क्रिकेटर बने

डीन एल्गर को चुना गया था मैन ऑफ द सीरीज

भारत के खिलाफ पहेल टेस्ट मैच की पहली पारी में डीन एल्गर ने 185 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. डीन एल्गर को मैन ऑफ द मैच चुना गया था. हालांकि, दूसरे मैच में डीन एल्गर कुछ खास नहीं कर पाएथे. अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में डीन एल्गर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था. वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा है कि डीन एल्गर को अपने संन्यास के फैसले पर सोचना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

13 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

34 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

56 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago