खेल

IND vs AUS: नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, सामने आया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

India vs Australia Border Gavaskar Trophy 2024-25 Schededule: टीम इंडिया इस साल के अंत में बॉर्डर गावास्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले सबसे पॉपुलर टेस्ट सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अपने आगामी साल के महिला और पुरुष क्रिकेट टीम के शेड्यूल को जारी कर दिया है. इसमें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का भी ऐलान हो गया है. दोनों देशों के बीच इस साल के अंत में होने वाले टेस्ट सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं. दोनों देशों के बीच यह टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से 7 जनवरी के बीच खेली खेली जाएगी.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच- 22-26 नवंबर, वेन्यू- पर्थ
दूसरा टेस्ट मैच- 6-10 दिसंबर, वेन्यू- एडिलेड (डे नाइट टेस्ट)
तीसरा टेस्ट मैच- 14-18 दिसंबर, वेन्यू- ब्रिसबेन
चौथा टेस्ट मैच- 26-30 दिसंबर, वेन्यू- मेलबर्न
पांचवां टेस्ट मैच- 3-7 जनवरी, वेन्यू- सिडनी

ऑस्ट्रेलिया के आगे हैं टीम इंडिया के आंकड़े

अभी तक 16 बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन हुआ है. जिसमें भारत ने 10 बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है. वहीं 5 बार कंगारू टीम ने जीत दर्ज की है. साल 2003-04 में ये सीरीज ड्रॉ हो गई थी. वहीं पिछली पांच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में से भारत ने 4 में जीत दर्ज की है. जिसमें से दो बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के घर में जाकर हराया है. वहीं अब एक बार फिर से 17वीं टूर्नामेंट का आयोजन एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर होने जा रहा है.

WTC पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है टीम इंडिया

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीजन में भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया टीम पिछली बार भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था. भारत को ऑस्ट्रेलिया से पहले बांग्लादेश का दौरा करना है. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को अपने घर में भी टेस्ट सीरीज खेलनी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, CSK vs GT: चेन्नई में आज सीएसके और जीटी को होगी भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

5 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

13 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

33 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

38 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

39 minutes ago