दुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला, 5 चीनी नागरिकों की मौत, कई लोग घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमले में 5 चीनी नागरिकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमलावर ने चीनी नागरिकों के काफिले को अपना निशाना बनाया था. ये हमला खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले के बेशम इलाके में किया गया है. आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार को चीनी नागरिकों के काफिले में घुसा दी थी. जिससे ब्लास्ट होने के बाद 5 चीनी नागरिकों की मौत हो गई.

5 चीनी इंजीनियर्स और कार ड्राइवर की मौत

स्थानीय पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 5 चीनी इंजीनियर्स और उनके कार ड्राइवर की मौत हो गई है. इस हमले में अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चीनी नागरिकों पर उस दौरान हमला किया गया, जब ये सभी इस्लामाबाद से कोहिस्तान जा रहे थे.

दासू जाने के दौरान हुआ अटैक

पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, सभी इंजीनियर्स दासू में बने अपने कैंप जा रहे थे. दासू पर आतंकियों के कई हमले हो चुके हैं. साल 2021 में एक बड़ा आतंकी हमला दासू में हुआ था. उस हमले में 9 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी. कुल 13 लोगों की जान गई थी. वहीं नवल एयरबेस पर भी आतंकियों ने हमला किया था. जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई थी. ये एयरबेस चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए काफी अहम माना जाता है.

यह भी पढ़ें- Bharat के साथ व्यापार दोबारा शुरू करने के मुद्दे पर ‘गंभीरता से विचार’ करेगा Pakistan: विदेश मंत्री इशाक डार

पाकिस्तान आतंकवाद से खुद जूझ रहा है. जिस आतंकवाद को पाकिस्तान ने पनाह दी और उसे पनपने दिया, अब वही उसके लिए मुसीबत बन गया है. आए दिन पाकिस्तान में आतंकी हमले होते हैं. जिसमें नागरिकों की जानें जाती हैं. 20 मार्च को बलूचिस्तान में लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने ग्वादर पोर्ट पर हमला बोल दिया था. इस दौरान जमकर गोलीबारी हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago