खेल

T20 World Cup 2024 को अनाधिकृत रूप से वेबसाइटों पर दिखाने से अदालत ने लगाई रोक

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) को अनाधिकृत रूप से कई वेबसाइटों पर दिखाने से रोक दिया है. न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा कि टी 20 मैच की अवधि छोटी होती है. इसलिए इस मामले में तुरंत राहत देने की जरूरत है.

त्वरित कार्रवाई जरूरी

न्यायमूर्ति ने कहा कि अगर अनाधिकृत रूप से मैच दिखाने वाले वेबसाइट को अभी नहीं रोका गया तो याचिकाकर्ता को अपूरणीय क्षति होगी. इसलिए वादी के प्रसारण अधिकारों में निवेश को संरक्षित करने और उनके कॉपीराइट सुरक्षा को बनाए रखने के लिए इस तरह के उल्लंघन को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई जरूरी है.

कोर्ट ने मांगा फर्जी वेबसाइटों का विवरण

कोर्ट ने कहा कि वादी स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अंतरिम निषेधाज्ञा देने के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनाया है. उन्होंने डोमेन रजिस्ट्रार से फर्जी वेबसाइटों का पूरा विवरण देने का निर्देश दिया है और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को वेबसाइटों तक पहुंच को रोकने को कहा है.

कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि आईसीसी मैच के दौरान कोई वेबसाइट मैच को गैरकानूनी रूप से दिखाते हुए पाया जाता है तो वादी को अधिकार है कि वह उसकी जानकारी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को मुहैया कराए जिससे वे उसे तुरंत बंद कर सकें.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 के बाद इस स्टेडियम को कर दिया जाएगा ध्वस्त: रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

5 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

15 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

16 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

25 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

36 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

37 minutes ago