Wasim Akram Pakistan: 14 अक्टूबर को जब पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के भारत से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, तब से ही उसके प्लेयर्स जीतना भूल गए थे. पाकिस्तानी टीम लगातार मैच हारती चली गई. नतीजा ये अब उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेज लगभग खत्म हो गए हैं. पाकिस्तान न्यूजीलैंड से रनरेट में ऐसी पिछड़ी है कि उसको सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को 287 रनों से हराना होगा. वहीं अगर इंग्लैंड की पहले ही बैटिंग आई तो पाकिस्तान का इस्लामाबाद का टिकट पक्का हो जाएगा. इस हास्यास्पद सिचुएशन पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने मजेदार रिएक्शन दिया है.
पाकिस्तान का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बेहद ही खराब रहा है. नतीजा ये है कि टीम अब सेमीफाइनल से पहले ही इस्लामाबाद चली जाएगी. पाकिस्तान के प्रदर्शन पर शोएब अख्तर से लेकर वसीम अकरम तक ने टीम की आलोचना की है और कप्तान बाबर आजम को आड़े हाथों लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के बने सिनेरियो को लेकर वसीम अकरम ने पाकिस्तान की ही मौज ली है.
दरअसल, वसीम ने Asports पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक मजेदार राय दी है. वसीम अकरम ने कहा है कि अब यकीनन पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर है लेकिन एक तरीका है सेमीफाइनल में पहुंचने का और वह है टाइम आउट के तहत. वसीम अकरम ने टाइम आउट को लेकर कहा कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो 500 रन बनाने होंगे और साथ ही जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आने वाली होगी, तभी उनके ड्रेसिंग रूम में 20 मिनट तक ताला लगा दें. जिसके कारण उनके सभी खिलाड़ी टाइम्ड आउट का शिकार हो जाए और पाकिस्तान मैच 500 से भारी अंतर से जीत जाए.
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने अपनी ही टीम का मजाक बना दिया है. वसीम अकरम का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस बयान के जरिए ही पाकिस्तानी टीम और उसके कप्तान बाबर आजम का मजाक बना दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…