Categories: खेल

विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या बने श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच

पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. श्रीलंका के पूर्व ओपनर रह चुके जयसूर्या के मार्गदर्शन में टीम ने खासकर भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. जयसूर्या की नियुक्ति 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और वह 31 मार्च 2026 तक इस पद पर रहेंगे.  श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, “श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने यह निर्णय हाल के भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लिया, जहां जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे.”

भारत से 27 साल बात जीती द्विपक्षीय सीरीज

मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के मैच होंगे, जो दांबुला और पल्लेकेले में खेले जाएंगे. जयसूर्या पहले श्रीलंका क्रिकेट के सलाहकार रह चुके हैं. उनको पहली बार जुलाई में अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. पिछले कुछ महीनों में जयसूर्या की देखरेख में, श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती, 10 साल में पहली बार इंग्लैंड को उनकी धरती पर टेस्ट मैच में हराया, और हाल ही में न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट में 2-0 से हराया.

जयसूर्या का नाम बेस्ट ऑलराउंडरों में होता है शुमार

1991 से 2007 तक जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं. 445 वनडे मैचों में उन्होंने 13,430 रन बनाए, 32.36 की औसत से 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए. 1996 के विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

जयसूर्या इसके अलावा एक शानदार गेंदबाज भी थे. बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टेस्ट मैचों में 98 और वनडे मैचों में 323 विकेट लिए हैं. वनडे में वह दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में एक हैं. जयसूर्या ने अपने करियर में 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 30 मैच खेल चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

30 seconds ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

1 minute ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

1 hour ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago