विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या बने श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच
मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के मैच होंगे, जो दांबुला और पल्लेकेले में खेले जाएंगे. जयसूर्या पहले श्रीलंका क्रिकेट के सलाहकार रह चुके हैं.





