खेल

FIFA WC: मेसी vs एम्बाप्पे, दो धुरंधर कौन बनेगा सिकंदर… जानिए कौन किस पर भारी?

Argentina vs France, FIFA WC 2022 final:  किलियन एम्बाप्पे vs लियोनल मेसी. फुटबॉल के ये सुपरस्टार खिलाड़ी इस बार के फीफा के सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं. फ्रांस और अर्जेंटीना रविवार को खिताबी मुकाबले में आमने सामने होगी. एम्बाप्पे 2018 में फ्रांस को चैंपियन बना चुके हैं और उनके पास एक बार फिर इतिहास रचने का मौका है. अर्जेंटीना ने दो बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. पहले 1978 में घरेलू सरजमीं पर और फिर 1986 में मैक्सिको में. जबकि फ्रांस की टीम गत चैम्पियन है जिसने 2018 में रूस में और इससे पहले 1998 में घरेलू सरजमीं पर खिताब जीता था.

दोनों टीमों के लिए ये वर्ल्ड कप जीतने की हैट्रिक होगी, लाजमी है कि मुकाबला कांटे की टक्कर का होगा. फ्रांस और अर्जेंटीना दोनों ही टीमें दिग्गज खिलाड़ियों से सजी है. मगर ट्रॉफी की हकदार वही टीम होगी जो कागज पड़ नहीं रविवार को मैदान में अपना दम खम दिखाएगी.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Auction: इन 4 ऑलराउंडर्स की होगी मोटी कमाई, कहीं से भी मैच पलटने का रखते हैं दम!

एम्बाप्पे और मेसी के बीच होगी टक्कर

एकतरफ लियोनल मेसी है जिनका करियर अब अंत की ओर है. जबकि दूसरी ओर किलियन एम्बाप्पे है जो अब फुटबॉल जगत के नए स्टार बन रहे हैं. एम्बाप्पे ने 2018 में डेब्यू किया था और उस साल ही फ्रांस ने वर्ल्ड कप जीता था. मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में 11 गोल दागे हैं. जबकि महज एक वर्ल्ड कप पुराने एम्बाप्पे अब तक 9 गोल दाग चुके हैं.

मेसी को खेलते हुए करीब दो दशक हो चुका है, मगर उनके नाम ट्रॉफी नहीं है. वहीं एक फीफा वर्ल्ड कप खेले एम्बाप्पे के नाम खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. हालांकि, आंकड़ों में बेशक मेसी, एम्बाप्पे से पीछे हैं लेकिन खेल में नहीं और शायद ये बात एम्बाप्पे भी अच्छी तरह समझते हैं. रविवार को इन दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर सबसे दिलचस्प होने वाली है.

गोल्डन बूट की लड़ाई हुई दिलचस्प

टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी सर्वाधिक 5 गोल के साथ गोल्डन बूट के प्रबल दावेदार हैं. फ्रांस के स्टार फॉर्वर्ड खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल से पहले तक 5 गोल किए हैं और मेसी की बराबरी पर हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद फ्रांस के इकर जूलियन और अर्जेंटीना के लियन अल्वारेज 4-4 गोल के साथ टॉप-4 में शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

19 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

35 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

38 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

43 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

47 minutes ago