यूटिलिटी

Business: केवल 25,000 रुपये में इस बिजनेस से होगी हर महीने डबल कमाई, जानें कैसे

Business Idea: आज कल की इस भागदौड़ वाली जिंदगी और नौकरी की किचकिच के बीच हर कोई चाहता कि वह अपना कोई बिजनस करे, जिससे उसकी अच्छी कमाई हो. ऐसे में आप घर बैठे छोटे-मोटे बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं, इनमें भी नौकरी से ज्यादा कमाई होने की भरपूर  संभावना रहती है. ऐसा ही हम आज आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, इस बिज़नेस में आप 25,000 रुपये लगाकर 50,000 रुपये तक की हर महीने आसानी से कमा सकते हैं. हम आपको बताने वाले हैं कार वाशिंग बिजनेस (Car washing business) के बारे में। सुनने में आपको ये एक रोडसाइड बिजनेस लगता होगा ,लेकिन ऐसा नहीं है.

ये एक अच्छा प्रोफेश्नल बिजनेस  बन सकता है. ख़ास बात ये है कि यदि आपका काम चल पड़े तो आप कार मैकेनिक हायर करके एक नयी बिज़नेस  भी अपने बिजनेस में जोड़ सकते हैं. आप जानते हैं कैसे होगी इस बिजनेस की शुरुआत?

कैसे करें शुरू

कार वाशिंग यानी कार धोने के लिए प्रोफेशनल मशीन की जरूरत पड़ती है. बाजार में कई तरह की मशीनें मौजूद हैं. 12,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक इनकी कीमत होती है. यदि आप छोटे स्तर से शुरुआत करना चाहते हैं तो कम कीमत पर मशीन खरीद सकते हैं. बाद में जब आपका बिजनेस अच्छे से चल पड़े तो बड़ी मशीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. 14,000 रुपये की मशीन की खरीद ले. इसमें आपको 2 हार्स पॉवर वाली मशीन मिलेगी  जो कि बेहतर काम करती है. इस 14,000 रुपये में आपको पाइप और नोजल सब कुछ मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें- Vivo S16 Pro: लॉन्च से पहले ही हो गया मालूम, 12GB रैम के साथ आएगा वीवो एस16 प्रो!

इसके साथ ही आपको 30 लीटर का वैक्यूम क्लीनर लेना पड़ेगा जो करीब 9,000-10,000 रुपये तक मिलेगा. वॉशिंग का सामान जिसमें शैंपू, ग्लब्ज, टायर पॉलिश और डैशबोर्ड पॉलिश की पांच लीटर की केन लेंगे तो सब मिलाकर करीब 1700 रुपये का मिल जाएगा. एक बात का ख़ास ध्यान रहे कि आपको अपना बिजनेस ऐसी जगह करना होगा, जो भीड़-भाड़ वाला इलाक़े  में ना हो. वरना कारें आपके आउटलेट के बाहर खड़ी रहेगी. जिससे दिक्कत हो सकती है.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

1 minute ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

6 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

10 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

18 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

31 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

39 minutes ago