भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की टीवी रेटिंग्स में गिरावट आई (Image FIFA TV)
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जल्द शुरू होने वाले हैं. कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 का अब अंतिम चरण चल रहा है. वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की जंग जारी है. अभी प्री-क्वार्टरफाइनल (PRE-QUARTER FINAL) मैच चल रहें है. अभी तक फ्रांस, ब्राजील और इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में एंट्री मारी है. प्री-क्वार्टरफाइनल (PRE-QUARTER FINAL) मैच से अब क्वार्टरफाइनल के लिए टीमें तय हो रही हैं. भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आ रहें है. हालांकि TV रेटिंग्स को देखे तो, ऐसा दिख नहीं रहा है क्योंकि भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की रेटिंग्स में बहुत गिरावट दिख रही है.
इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा वर्ल्ड कप 2022 के शुरुआती 10 मैचों को देखें और फिर फीफा वर्ल्ड कप 2018 के शुरुआती 10 मैचों को देखा जाए तो साफ दिख रहा है कि रेटिंग्स में करीब 10-15 फीसदी गिरावट आई है. कुछ ही मैचों पर ही लोग उत्साहित हुए हैं. यह रिपोर्ट बताती है कि भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण फेल साबित हुआ है.
यह भी पढ़े- IND vs BAN: ऋषभ पंत के बाहर होने पर कन्फ्यूजन? सामने आई बड़ी खबर
BARC की रिपोर्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि सिर्फ 9.7 मिलियन रीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ओपनिंग सेरेमनी की रही, जबकि इससे ज्यादा कबड्डी लीग की रीच आती है. एक तरफ दुनिया के अलग-अलग देशों में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की टीवी रेटिंग्स में बढ़ोतरी आई है, जबकि भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की रेटिंग्स में बड़ी गिरावट आई है. फीफा द्वारा बताया गया कि अमेरिका-इंग्लैंड के बीच जो मैच हुआ था, वह मैच अमेरिकी टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाना वाला मैच बन गया है.
भारत में रेटिंग्स में गिरावट आना स्वभाविक हो सकता है क्योंकि भारत की खुद की टीम फीफा वर्ल्ड कप में नहीं है. दूसरा कारण मैचों की टाइमिंग है, क्योंकि कई मैच भारतीय समयानुसार देर रात खेले जाते हैं. साथ ही वर्ल्ड कप मैचों का डिजिटली प्रसारण भी एक कारण हो सकता है.
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…