खेल

France vs Morocco: मोरक्को का सपना टूटा, फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में, मेसी की अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

FIFA World Cup: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को का शानदार सफर फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में थम गया. फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना से होगा. अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में पहले ही जगह बना ली है.

दो बार के विश्व चैंपियन फ्रांस के खिलाफ हार से मोरक्को का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. मोरक्को ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही इतिहास रच दिया था लेकिन स्टार खिलाड़ियों से सजी फ्रांस की टीम के सामने उसका जादू नहीं चल सका. पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में मोरक्को की टीम आक्रामक अंदाज में मैच खेलती नजर आई. उसने 53वें मिनट में फ्रांस के गोलपोस्ट पर लगातार दो हमले किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. मोरक्को की टीम फ्रांस के डिफेंस को भेदने की कोशिश करती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली.

मोरक्को का सपना टूटा

फ्रांस के लिए मैच में पहला गोल पांचवें मिनट में ही आ गया जब थियो हर्नांडेज ने मोरक्को को झटका दे दिया. इसके बाद 79वें मिनट में रैंडल कोलो माउनी ने टीम के लिए दूसरा गोल दागकर मोरक्को की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया. रैंडल कोलो मुआनी सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे थे. मैदान पर उतरने के 44 सेकंड बाद ही मुआनी ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया और इस तरह फ्रांस ने 2-0 से बढ़त बना ली.

ये भी पढ़ें: VIDEO FIFA: सेमीफाइनल में मेसी मैजिक, क्रोएशियाई खिलाड़ी को छकाने का मोमेंट देख फैंस बोले- GOAT के टक्कर में कोई नहीं

18 दिसंबर को फाइनल मुकाबला

वहीं, मोरक्को की टीम आखिरी समय तक कोशिश करती रही लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी और हूटर बजने के साथ ही मोरक्को का पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. फाइनल में फ्रांस का मुकाबला लियोनल मेसी की अर्जेंटीना से 18 दिसंबर को होगा. जबकि, मोरक्को तीसरे स्थान के लिए मैच में 17 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ उतरेगा.

कमल तिवारी

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

6 hours ago