अवतार 2, दृश्यम 2 (फोटो)
Box Office Report: सिनेमाघरों में इस हफ्ते बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देने हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘अवतार’ का सीक्वल ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ रिलीज हो रहा है. ऐसे में पिछले चार हफ्तों से सिनेमाघरों में धुंआधार कमाई कर रही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई की रफ्तार में अब कमी आने की आक्षंका है. हालांकि, ‘दृश्यम 2’ ने बुधवार को भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बढ़िया कमाई की है. जहां एक तरफ ‘दृश्यम 2’ की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है, वहीं काजोल की ‘सलाम वेंकी’ के कारोबार में कोई उछाल देखने को नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही इसकी कमाई लाखों में ही सिमट कर रह गई है वहीं, बॉक्स ऑफिस पर चल रही अन्य फिल्मों की बात करें तो इस वक्त साउथ की फिल्म ‘विजयानंद’ भी ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही हैं.
ये भी पढ़ें- Pawan Singh के साथ बुरी तरह फंसी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, बेकाबू भीड़ को देख लगीं चिल्लाने, VIDEO
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टार फिल्म ‘दृश्यम 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई जारी है. शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने अपने चौथे बुधवार को 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 214.43 करोड़ रुपये जा पहुंची है. इस फिल्म के लिए लोगों का क्रेज देखने लायक है. यही वजह है कि ‘दृश्यम 2’ का जलवा अभी भी बरकरार है.
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली काजोल अपने दमदार अभिनय के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही हैं. काजोल और विशाल जेठवा अभिनीत फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की कमाई में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है. ‘सलाम वेंकी’ की बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़ें भी सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक फिर एक बार इस फिल्म का कलेक्शन 25 लाख रुपये पर सिमट कर रह गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस फिल्म को समीक्षकों की साकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है.
साउथ सिनेमा ने इस साल हमें बहुत सी बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिन्होंने हमारा भरपूर मनोरंजन किया है. लेकिन पिछले हफ्ते रिलीज हुई दक्षिण भारतीय लिविंग लीजेंड विजय संकेश्वर के जीवन पर आधारित फिल्म ‘विजयानंद’ की तरफ दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला है. यह फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर सुस्ती से कमाई कर रही है. छठवें दिन के शुरुआती आंकड़ों में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है. सामने आए आंकड़ों के हिसाब से ‘विजयानंद’ ने बुधवार को महज 15 लाख रुपये का बिजनेस किया है.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…