खेल

FIFA World Cup 2022 के Quarter-Final का शेड्यूल; सभी 8 टीमें तगड़ी, होगा जोरदार मुकाबला

FIFA World Cup Quarter-Final: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के अंतिम राउंड ऑफ 16 (Pre- Quarter-Final) गेम में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराकर वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. ये मैच प्री-क्वार्टर फाइनल का आखिरी मैच था. इस मैच के बाद क्वार्टर फाइनल में जाने वाली 8 टीमों पर मुहर लग गई. अब अगले राउंड में 8 में 4 टीम ही आगे जाएगी यानि अहब जंग सेमीफाइनल की टिकट के लिए होगी. क्वार्टर फाइनल में आठ टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा जिनमें से चार टीम टूर्नामेंट में आगे जाएंगी और बाकी चार हारकर क्वार्टर फाइनल से ही घर-द्वार लौट जाएंगी. जिन टीमों ने क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है, उनमें ब्राजील, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, मोरक्को, नेदरलैंड्स और क्रोएशिया हैं.

क्वार्टर फाइनल: कब, किसका, किससे मैच?

तारीख                क्वार्टर फाइनल मुकाबला     समय             स्टेडियम
9 दिसंबर                क्रोएशिया VS ब्राजील          8:30 PM           एजुकेशन सिटी स्टेडियम
10 दिसंबर              नेदरलैंड्स VS अर्जेंटीना      12:30AM          लुजैल स्टेडियम
10 दिसंबर               मोरक्को VS पुर्तगाल          8:30 PM           अल थुमामा स्टेडियम
11 दिसंबर                इंग्लैंड VS फ्रांस                  12:30 AM           अल बायत स्टेडियम

ये भी पढ़ें: Team India: तैयारी वर्ल्ड कप की… अगले साल इन तीन दिग्गज टीमों की मेजबानी करेगा भारत, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान

कांटे की टक्कर का होगा मुकाबला

ये सभी मुकाबले फैंस के लिए बेहद खास होने वाले हैं. ग्रुप स्टेज से लेकर प्री-क्वार्टर फाइनल तक इन टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां से आगे का सफर तय करना मोरक्को के लिए काफी खास है. क्योंकि वो पहली बार टूर्नामेंट के इस स्टेज तक पहुंची है. हालांकि, अभी किसी भी टीम का जीत हार का आंकलन करना जल्दबाजी होगी क्योंकि कब और कहां कौन सी टीम बाजी मारेगी कहना बहुत मुश्किल होगा.

मोरक्को से हारकर बाहर हुआ स्पेन

टूर्नामेंट में अब तक के सबसे तगड़े मुकाबले की बात करे तो वो मैच मोरक्को और स्पेन के बीच खेला गया. मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में जगह बड़े ही खतरनाक अंदाज में बनाई. इस टीम ने स्पेन को बाहर का रास्ता दिखाते हुए सबको हैरान कर दिया था. बात अगर मुकाबले की करे तो मैच में निर्धारित 90 मिनट ड्रॉ रहा, फिर एक्स्ट्रा टाइम भी ड्रॉ रहा और उसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मोरोक्को ने पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago