देश

Himachal Election Results: जयराम ठाकुर जीते मगर कैबिनेट के आठ मंत्रियों की हार, महेंद्र सिंह के बेटे भी नहीं बचा सके सीट

Himachal Election Results: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तस्वीर अब साफ हो चुकी है. प्रदेश की जनता ने एक फिर अपने रिवाज को अपनाते हुए सत्ता में परिवर्तन किया है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की आंधी चली है. कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा की 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी 25 सीटों पर ही सिमट गई. कांग्रेस की हिमाचल में आंधी चली और इस आंधी में सीएम जयराम ठाकुर के 10 मंत्रियों में से 8 को हार का मुंह देखना पड़ा, हालांकि उनके 11वें महेंद्र सिंह ठाकुर ने चुनाव नहीं लड़ा था. उन्होंने अपनी जगह अपने बेटे को मैदान में उतारा था. लेकिन वो भी हार गए. कांग्रेस की इस आंधी में सिर्फ सीएम जयराम ठाकुर और उनके दो मंत्री ही अपनी लाज बचा पाए. सीएम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से हरा दिया.

मंत्री बिक्रम सिंह और सुखराम चौधरी ने बचाई लाज

जयराम ठाकुर के दो मंत्री, जो लाज बचाने में कामयाब हुए हैं. उनमें से उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी शामिल है. बिक्रम सिंह ने जसवां-परागपुर सीट से चुनाव जीता तो वहीं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब से चुनाव जीता है. इन दोनों के अलावा बचे हुए आठ मंत्रियों को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है.

11वें मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के बेटे भी हारे

हिमाचल प्रदेश बीजेपी के धुरंधर मंत्री रहे ठाकुर महेंद्र सिंह भी कांग्रेस की आंधी में अपना गढ़ बचाने में असफल रहे हैं. इस बार चुनाव में उनके ऊपर कोर्ट में भ्रष्टाचार को लेकर एक मामला चल रहा था. इसलिए वो मैदान में नहीं उतरे थे. उनकी जगह उन्होंने अपने बेटे को मैदान में उतारा था. लेकिन वो भी अपनी पिता की सीट नहीं बचा सके. कांग्रेस की इस आंधी में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने ठाकुर महेंद्र सिंह के बेटे को हरा दिया. हालांकि वो पहले ठाकुर महेंद्र सिंह से मात खा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- UP Bypolls Result: खतौली में बीजेपी को झटका, मैनपुरी में जीत के बाद बोलीं डिंपल यादव- ये नेताजी की जीत

पीएम मोदी की 7 बड़ी जनभाएं के बावजूद जीती कांग्रेस

हिमाचल चुनाव में मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 8 जिलों में 7 बड़ी जनसभाएं की थी. उसके बावजूद भी कांग्रेस ने बड़ी हासिल की है. बीजेपी की तरफ से यहां पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने खूब प्रचार किया था. इसके बावजूद में 8 मंत्रियों को करारी शिकस्त मिली है.

हारने वाले 8 मंत्रियों के नाम

मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, मंत्री डॉ. राजीव सैजल, राकेश पठानिया, सुरेश भारद्वाज, राजेंद्र गर्ग, सरवीण चौधरी, गोविंद सिंह ठाकुर और वीरेंद्र कंवर की चुनाव में हार हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

8 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

18 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

33 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago