खेल

Football Legend Pele: महान फुटबॉलर पेले की हालत स्थिर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पोस्ट

Health Update: महान फुटबॉलर पेले से जुड़ी एक बड़ी हेल्थ अपडेट सामने आई है. इस खबर के मुताबिक पेले अब पहले से ठीक है और उनकी हालत भी स्थिर है. ये बात खुद फुटबॉल लीजेंड पेले ने अपने फैंस के साथ शेयर की. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पेले ने कहा कि वो अब पहले से काफी स्ट्रॉन्ग फील कर रहे हैं. बता दें कि पेले को 3 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि इससे पहले उनसे जुड़ी खबर आ रही थी कि उन पर कीमेथेरिपी का असर नहीं हो रहा है और उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है. मगर पेले के इस बयान के बाद फुटबॉल फैंस को राहत जरूर मिली होगी.

पेले ने शेयर की खास पोस्ट

पेले ने लिखा, ‘मेरे दोस्तों, मैं हर किसी को शांत और पॉजिटिव रखना चाहता हूं. मैं बहुत उम्मदी के साथ स्ट्रान्ग हूं और हमेशा की तरह अपने इलाज का पालन करता हूं. मुझे मिली सभी देखभाल के लिए मैं पूरी मेडिकल और नर्सिंग टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे ईश्वर पर बहुत भरोसा है और आपसे मिले प्यार का हर संदेश मुझे ऊर्जा से भरपूर रखता है’. उन्होंने अंत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ब्राजील को सपोर्ट करने की बात भी कही.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: शाकिब का दूसरी बार डबल धमाल, 3 गेंदों में रोहित और कोहली का कर दिया ‘गेम ओवर’

30 नवंबर को हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे पेले

पेले को 30 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें कैंसर है और इलाज का बहुत फायदा नहीं दिख रहा है. पेले की काफी दिनों से कीमोथेरेपी चल रही है. पेले ने फुटबॉल में जो नाम हासिल किया, वैसा और कोई खिलाड़ी अब तक हासिल नहीं कर सका है. पेले को सितंबर 2021 में कैंसर का पता चला था. अच्छी बात ये है कि पेले की हालत अब बेहतर है. ब्राजील के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. पेले की इस पोस्ट ने फैंस को खुश किया है जिसमें उन्होंने तमाम अफवाहों को गलत ठहराया और अपने फैंस को बताया कि कोई गंभीर और इमरजेंसी वाली बात नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago