आस्था

vastu tips: घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पेड़, विवाह में अड़चन और आर्थिक दिक्कतें होंगी दूर

vastu tips: माना जाता है कि शमी का पौधा भगवान शंकर जी और शनिदेव दोनों का पसंदीदा है, इसीलिए इस पौधे को लगाने पर घर में आर्थिक समृद्धि तो आती ही है, बल्कि हर तरह के वास्तु दोष भी दूर होते हैं. कुंडली में शनि देव से संबंधित दोष होने पर भी इस पौधे को लगाने से लाभ मिलता है. इसके आलावा जिन लोगों के विवाह में दिक्कतें आ रही हो वह भी इसे लगा सकते हैं.

किस दिन लगाएं शमी का पौधा

इसको लगाने के लिए शनिवार का दिन उपयुक्त रहता है. लेकिन अगर आप साल में किसी एक दिन की बात करें तो दशहरे के दिन शमी के पौधे को लगाने से सभी देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है. धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के लिए भी इस दिन को खास माना जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

शमी के पौधे को लगाते समय कुछ बातों का ध्यान विशेष तौर पर रखना चाहिए. इस पौधे को घर की दक्षिण दिशा में तो बिल्कुल ना लगाएं या अगर गमले में लगा रहे हो तो भी इस दिशा में ना रखें. आपके घर में इसे लगाने के लिए थोड़ी सी भी जमीन उपलब्ध हो इसे जमीन में लगाएं.

इसे भी पढ़े: Astro Remedy: जब ‘त्वचा संबंधी रोग’ में दवा काम न आए, वजह हो सकती हैं कुछ ग्रह दशाएं

शमी के पौधे को मुख्य द्वार या वहां जगह उपलब्ध ना होने पर गमले में दरवाजे के दाहिने तरफ लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. प्रतिदिन शाम को इसके पास एक दीपक जलाएं. माना जाता है कि 45 दिनों तक लगातार दीपक जलाने से विवाह संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं.

शमी के निकलने वाले फूल को शंकर भगवान को अर्पित करने पर उनकी कृपा बनी रहती है. पूजा पाठ में इसके पत्तों का भी विशेष महत्व है. इसकी पत्तियां और लकड़ियां सूखने के बाद तोड़ लें और उन्हें इकट्ठा करके रखें. जब लकड़ियां अच्छी मात्रा में एकत्रित हो जाएं तो सोमवार के दिन इनका उपयोग करते हुए हवन करें.

माना जाता है कि इससे शंकर भगवान खुश होकर मनचाहा वरदान देते हैं. इसके अलावा शनि देव की कृपा भी बनी रहती है. जिस घर में शमी का पौधा लगा रहता है वहां की जमीन भी पवित्र हो जाती है.

Rohit Rai

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

4 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

14 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

34 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

55 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago