आस्था

New Year Horoscope 2023: नए साल पर खुलेगी इन चार राशियों की किस्मत, मिलेगा रोजगार और निवेश का लाभ

New Year Horoscope 2023: साल 2023 कई राशियों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है. जनवरी के महीने में ही कई ग्रहों की राशियों में परिवर्तन होने जा रहे हैं. इसके अलावा ज्योतिष की माने तो कई तरह के ऐसे योग भी बन रहे हैं, जो कि कुछ राशियों के लिए बेहद ही भाग्यशाली रहने वाले हैं.

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि साल के शुरुआत में शनि ग्रह का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद ही अनुकूल है. ऐसे में अगर इस राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या शनि की महादशा और अंतर्दशा चल रही होगी तो उसमें भी राहत मिलेगी.

अगर बात करें 12 राशियों की तो इनमें से चार राशियां ऐसी हैं. जिनके लिए साल 2023 खुशियों की सौगात लेकर आएगा. आइए जानते हैं की वह भाग्यशाली राशियां कौन सी है.

मेष राशि

2023 इनके लिए लकी साबित हो सकता है. ऐसे लोग अगर सरकारी सेवा में जुड़े हैं तो उन्हें अपने से उच्च पद वालों का सहयोग मिलेगा और उनके सहयोग से यह तरक्की भी करेंगे. वही उनके विचारों में शुद्धता आएगी और उनका रुझान अध्यात्म के क्षेत्र में हो सकता है. पैतृक संपत्ति के अलावा अन्य माध्यमों से इन्हें संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं. वहीं पारिवारिक और निजी संबंध पहले से बेहतर होंगे.

मिथुन राशि

अगर मिथुन राशि वाले आर्थिक तंगी जैसे मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं तो उन्हें इससे राहत मिलेगी. इसके साथ ही धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे. वही अविवाहित लोगों के लिए भी विवाह के योग इस साल बनते हुए दिख रहे हैं.

बात करें इनके रोजगार की तो यदि यह पहले से नौकरी कर रहे हैं तो उसमें पदोन्नति हो सकती है और अगर बेरोजगार हैं तो उनके रोजगार में होने की संभावना है. अगर व्यापार में किसी तरह की अड़चन आ रही है तो वह भी दूर होगी.

इसे भी पढ़ें: vastu tips: घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पेड़, विवाह में अड़चन और आर्थिक दिक्कतें होंगी दूर

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस साल वाहन सुख मिलने की संभावना है. अगर आपने अब तक कोई निवेश कर रखा है तो उससे अत्यधिक लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में छोटों से सम्मान मिलेगा तो बड़े आपकी बातों को अहमियत देंगे. कामकाज के सिलसिले में आप लंबी यात्राएं कर सकते हैं. इस साल आप बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खरीद कर अपनी सुख-सुविधा में वृद्धि करेंगे.

धनु राशि

इस राशि वाले अगर कब तक अपना घर लेने की सोच रहे हैं तो उनकी यह इच्छा इस साल पूरी हो सकती है. अगर आपकी हालत आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया वाली है तो इस साल आपकी आमदनी भी बढ़ने की संभावना है.

बात करें इस राशि वाले प्रतियोगी छात्रों की तो उन्हें विभिन्न परीक्षाओं में कामयाबी मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा स्कूली छात्र अगर उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उनका यह प्रयास रंग ला सकता है. इस राशि वालों को इस साल ना केवल समाज में सम्मान मिलेगा, बल्कि रिश्तेदारों के बीच भी उनका कद बड़ा रहेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

10 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

11 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

15 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

21 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

38 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

1 hour ago