बाईचुंग भूटिया (फोटो- IANS)
Baichung Bhutia: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया को चुनावी राजनीति में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा. रविवार को हुए मतगणना में बरफंग सीट पर सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के रिकशाल दोरजी भूटिया से 4,346 मतों के अंतर से हार गए.
चुनावी रुझानों के अनुसार, भूटिया की सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी केवल एक सीट पर सिमट गई है, तथा वर्तमान एसकेएम ने 32 में से 31 सीटें जीत ली हैं. सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 19 अप्रैल को एक ही चरण में हुए थे. हालांकि सभी लीड आ चुके हैं, लेकिन नतीजे अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुए हैं.
भूटिया ने 2018 में अपनी खुद की हमरो सिक्किम पार्टी बनाई थी, लेकिन पिछले साल उन्होंने इसे एसडीएफ में मिला दिया. वह वर्तमान में एसडीएफ के उपाध्यक्ष हैं, जो हिमालयी राज्य में मुख्य विपक्षी दल है, जो अपनी खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है. पूर्व फुटबॉलर ने तृणमूल उम्मीदवार के तौर पर पश्चिम बंगाल से दो बार चुनाव लड़ा था.
बाईचुंग भूटिया ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग से और 2016 के विधानसभा चुनाव सिलीगुड़ी से अपनी किस्मत अजमाई थी, जहां दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने अपना चुनावी आधार सिक्किम में स्थानांतरित कर दिया और खुद की पार्टी बनाई. उन्होंने 2019 का विधानसभा चुनाव गंगटोक और तुमेन-लिंगी से लड़ा, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वे 2019 का गंगटोक उपचुनाव भी हार गए थे.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया का बल्लेबाजी ऑर्डर क्या होगा? रोहित शर्मा ने दिया जवाब
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…