दुनिया

China Moon Mission: लॉन्चिंग के 1 महीने बाद चंद्रमा के अंधियारे हिस्से में पहुंचा चीन का चैंग’ई-6 मून लैंडर, दावा- सतह के नमूने इकट्ठा करके पृथ्वी पर लाएगा

China Moon Mission Chang’e 6 Landing: भारतीय मून मिशन चंद्रयान-3 के बाद पड़ोसी देश चीन ने भी पिछले माह अपना मून मिशन लॉन्च किया था, जिसका चैंग’ई-6 मून लैंडर अब चांद पर उतर चुका है. चाइनीज स्पेस साइंटिस्ट्स ने दावा किया है कि उनके इस मिशन में चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने पृथ्वी पर लाए जाएंगे.

चैंग’ई-6 मून लैंडर की लैंडिंग को चीन के मून मिशन के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि चीन चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने वाला पहला देश बनना चाहता है. चीन की स्पेस एजेंसी का दावा है कि उनका चैंग’ई-6 लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन में उतरा है. वहां से चंद्रमा की सतह के नमूने इकट्ठा करना शुरू करेगा.

पहली बार चीन ने वर्ष 2019 में की थी ऐसी लैंडिंग

यह तस्वीर चांद की उस जगह की है जहां चीन के चैंग’ई-6 ने लैंडिंग की है. यहां अंधेरा रहता है, इसलिए चैंग’ई-6 चीन का अब तक का सबसे मुश्किल मून मिशन है. हालांकि, चीन के लैंडर ने पहले भी चांद के सुदूर हिस्से में लैंडिंग की थी. पहली बार चीन ने 2019 में अपने चैंग’ई-4 मिशन के जरिए ऐसा किया था.

चैंग’ई-6 ने चांद पर अमेजिंग लैंडिंग की: चीनी मीडिया

चीन की सरकारी मीडिया की ओर से कहा गया कि जून की शुरूआत में चैंग’ई-6 ने चांद पर “अमेजिंग लैंडिंग” पूरी की, जिसने अब दुनियाभर का ध्यान खींच लिया है. स्पेस साइंटिस्ट्स का कहना है कि चंद्रमा के सामने वाले हिस्से पर उतरने की तुलना में चंद्रमा के पिछले हिस्से पर उतरना एक महत्वपूर्ण कदम है.

लैंडर मून की बैकसाइड सैंपलिंग का काम शुरू करेगा

चीनी सरकार के बयान में कहा गया, “चंद्रमा पर चैंग’ई-6 का सफलतापूर्वक उतरना तो बस शुरुआत है. उसके बाद, लैंडर आधिकारिक तौर पर चंद्र बैकसाइड सैंपलिंग का काम शुरू करेगा, जो लगभग 2 दिनों तक चलेगा और चंद्र नमूनों को अलग से एकत्र करेगा. असल में यह प्रक्रिया चीनी एयरोस्पेस कर्मियों की बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता से भरी है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

31 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago