पंजाब में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी सतविंदर सिंह की ड्रग्स की ओवरडोज के कारण मौत (फोटो- IANS)
पंजाब में नशे के चलते एक और परिवार उजड़ गया. नाभा के भादसों के पूर्व कबड्डी खिलाड़ी सतविंदर सिंह (37 वर्ष ) की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई. इस मामले में परिजनों का कहना है कि सतविंदर केवल शराब का नशा करता था, नशे का इंजेक्शन नहीं लेता था. परिजन ने आरोप लगाया है कि सतविंदर को उसके पार्टनर ने घर में नशे का इंजेक्शन लगाया.
मृतक व्यक्ति ने साल 2020 में एक्सीडेंट के बाद कबड्डी छोड़ दी थी. वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था और उसके दो बच्चे हैं. परिजनों ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार नशा नहीं रोक सकती, तो जो लोग नशे की वजह से मर रहे हैं, उनके परिवार को सरकार को कुछ न कुछ मुआवजा जरूर देना चाहिए.
परिजनों ने कहा कि भादसों में खुलेआम नशा बिक रहा है, किसी का डर नहीं है. हमारी मांग है कि सबसे पहले उन लोगों को गिरफ्तार किया जाए जो नशीले पदार्थ बेच रहे हैं, ताकि नौजवानों का भविष्य नशे के अंधकार में ना चला जाए. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में दवा विक्रेताओं और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दवा विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
बता दें, 15 जुलाई को ड्रग्स के खिलाफ पंजाब के बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता मिली थी. पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक कंटेनर में लाई जा रही 41 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया था. इसे मोगा ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया. मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस ने बठिंडा के रिंग रोड पर कंटेनर से पोस्त बरामद किया है. काउंटर इंटेलिजेंस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था, “ड्रग्स के खिलाफ युद्ध में बड़ी जीत! काउंटर इंटेलिजेंस, बठिंडा ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में 4100 किलोग्राम (210 बैग) पोस्त जब्त किया है. हम पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” इससे पहले 11 जुलाई को पंजाब के मानसा जिले के कोटडा गांव में 28 साल के हरजिंदर सिंह की नशे की ओवरडोज की वजह से मौत हो गई थी. मृतक के परिवार का कहना है कि उनका बेटा अलग-अलग नशे के दलदल में पिछले काफी समय से फंस चुका था.
ये भी पढ़ें- ICC Ranking: महिला टी20 रैंकिंग में सारा ग्लेन ने करियर की नई उच्चतम रेटिंग हासिल की
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…