खेल

Sachin-Sehwag और रोहित से लेकर Niraj Chopra तक, रतन टाटा के निधन से गमगीन हुआ खेल जगत

देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की देर रात 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत खेल जगत के कई खिलाड़ियों ने इस पर दुख जताया. रतन टाटा खेलों में काफी दिलचस्पी रखते थे और वो हमेशा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया करते थे. टाटा ग्रुप ने औद्योगिक विकास के साथ-साथ भारत में खेलों को बढ़ावा देने में भी अहम योगदान दिया है.

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, सूर्यकुमार यादव, एथलीट नीरज चोपड़ा सहित कई खेल सितारों ने उनके निधन की दुखद खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी.

X पर सचिन तेंदुलकर ने उनके साथ बिताए कुछ यादगार पलों को याद किया. उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ”अपने जीवन और निधन से, मिस्टर रतन टाटा ने देश को प्रभावित किया. मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला, लेकिन लाखों लोग, जो उनसे कभी नहीं मिले, आज उसी दुख का अनुभव कर रहे हैं. उनकी छाप ऐसी है.

जानवरों के प्रति उनके प्यार से लेकर उनकी परोपकारी कार्यों तक, उन्होंने दिखाया कि सच्ची तरक्की तभी हासिल की जा सकती है जब हम उन लोगों की परवाह करें जिनके पास अपनी देखभाल करने के साधन नहीं हैं. आपकी आत्मा को शांति मिले श्री टाटा. आपकी विरासत आपके जरिए बनाए गए संस्थानों और आपके जरिए अपनाए गए मूल्यों के माध्यम से जिंदा रहेगी.”

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा, ‘एक गोल्डन हार्ट व्यक्ति. सर, आपको हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिसने वास्तव में परवाह की और अपना जीवन दूसरों को बेहतर बनाने के लिए जीया.’ टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ‘एक युग का अंत. दयालु भाव के प्रतीक, सबसे प्रेरणादायक, एक अद्भुत व्यक्ति. सर, आपने बहुत से दिलों को छुआ है. आपका जीवन देश के लिए एक आशीर्वाद रहा है. आपकी जनहित सेवा के लिए धन्यवाद. आपकी विरासत अमर रहेगी. श्रद्धांजलि.’

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “हमने भारत के एक सच्चे रतन, श्री रतन टाटा जी को खो दिया है. उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा रहेगा और वे हमारे दिलों में जीवित रहेंगे. ओम शांति.” पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के रजत पदक विजेता और टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी रतन टाटा के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की.

नीरज चोपड़ा ने लिखा, ‘श्री रतन टाटा जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, और मैं उनके साथ हुई बातचीत को कभी नहीं भूल पाऊंगा. उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके चाहने वालों को शक्ति मिले. ओम शांति.’

-भारत समाचार

आईएएनएस

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

56 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago